डीएस पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ

Share :

मुजफ्फरनगर। डीएस पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल चेयरमैन एस एल शर्मा, मैनेजर सुधीर कुमार शर्मा, स्कूल की डायरेक्टर रेणु शर्मा, एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन, एवं प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित करके किया। स्कूल हैड बॉय एवं स्कूल हैड गर्ल ने सभी सम्मानित अतिथियों का बैज लगाकर तथा स्पोर्ट्स कैप पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में सभी सम्मानित अतिथियों ने विद्यार्थियों को इस दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने की शपथ भी दिलवाई। दो दिवसीय खेल महोत्सव के पहले दिन आज विद्यालय के खेल मैदान पर अनेकों खेल प्रतिस्पर्धाओं में विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय स्पोर्ट्स ग्राउंड पर आज पहले दिन सीनियर ग्रुप में गर्ल्स खो खो तथा बॉयज खो-खो के रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला बॉयज खो-खो में जैस्मिन तथा लोटस हाउस की टीमों के बीच खेला गया। जैस्मिन हाउस की टीम ने पहले टॉस जीतकर सिटिंग पोजिशन लेते हुए शानदार 17अंकों का स्कोर अर्जित किया, जिसके जवाब में लोटस हाउस की टीम केवल 13 पॉइंट ही बना सकी। बॉयज खो-खो के ही दूसरे रोमांचक मुकाबले में लिली हाउस की टीम ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए शानदार 20 पॉइंट का स्कोर अर्जित किया जिसके जवाब में रोज हाउस की टीम केवल 10 अंकों का स्कोर ही बना सकी । लिली हाउस की ओर से शिवा तोमर एवं शिवांक ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बेहतरीन डाई लगायी। गर्ल्स खो खो में जैस्मिन हाउस और लिली हाउस की टीमों के बीच मुकाबला खेला गया जिसमें लिली हाउस की टीम ने चार अंको का स्कोर अर्जित किया जिसके जवाब में जैस्मिन हाउस की टीम ने केवल 2 मिनट में 5 अंक अर्जित करके शानदार जीत हासिल की। गर्ल्स खो खो के दूसरे मुकाबले में लोटस एवं रोज हाउस की टीमों के बीच मैच खेला गया, जिसमें दोनों ही टीमों ने शानदार खेल दिखाते हुए चार-चार अंक अर्जित किए एवं मुकाबले को टाई ब्रेकर तक पहुंचा दिया। जूनियर ग्रुप में आज क्लास नर्सरी से क्लास 5 वी तक के बच्चों की रेसेज जिसमें कोन‌ रेस , बाल बैलेंस रेस, बकेट रेस, हैंकी रेस 50 मीटर रेस आदि स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। कक्षा 5 की गर्ल्स 50 मीटर रेस में अनन्या ने प्रथम, निहारिका ने द्वितीय तथा आराध्या चौधरी ने तीसरा स्थान प्राप्त करके मेडल प्राप्त किया। कक्षा 5 के ही बॉयज 50 मीटर रेस मे पुष्कर में प्रथम ,अक्षय तथा शादान द्वितीय तथा वंश पाल ने तीसरे स्थान के लिए मेडल प्राप्त किए। कक्षा 5 से कोन बैलेंस रेस में सार्थक प्रथम, कुंज तथा वंश पाल द्वितीय, अक्ष एवं आरव पाल तीसरे स्थान पर रहे ।

कक्षा 5 से गर्ल्स कोन बैलेंस रेस में चित्रांशी प्रथम, नमरा द्वितीय तथा अवनी तीसरे स्थान पर रही। कक्षा 6 से 50 मीटर दौड़ में गर्ल्स ग्रुप में अक्षिता प्रथम, अर्पिता द्वितीय तथा आराधना एवं नबा ने तीसरे स्थान के लिए पुरस्कार प्राप्त किया। कक्षा 6 में 50 मीटर दौड़ में शिवम ने प्रथम, सत्यम ने द्वितीय तथा सारान ने तीसरा स्थान प्राप्त करके अपना दमखम दिखाया। कक्षा 6 से ही गर्ल्स ग्रुप में 50 मीटर दौड़ में आराध्या एवं नुकृति ने प्रथम, वजीहा एवं अक्षिता ने द्वितीय एवं अर्पिता तथा सारा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 6 से बाल बैलेंस रेस में सारान प्रथम ,सत्यम द्वितीय एवं शिवम तीसरे स्थान पर रहे। कक्षा 7 से 50 मीटर दौड़ में गर्ल्स ग्रुप में सिया तथा अंशिका प्रथम, पलक द्वितीय एवं अरण्या तीसरे स्थान पर रहे । कक्षा 7 से ही 50 मीटर दौड़ में बॉयज ग्रुप में ध्रुव प्रताप ने प्रथम, रुद्र प्रताप ने द्वितीय तथा मुकुंद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को मेडल पहनकर तथा प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । पहले दिन के खेल के समापन पर स्कूल प्रधानाचार्य श्री गगन शर्मा ने सभी विद्यार्थियों के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उनकी सराहना की एवं घोषणा की कि खेल महोत्सव के दूसरे तथा अंतिम दिन कल सीनियर एवं जूनियर ग्रुप में गर्ल्स तथा बॉयज के फाइनल मुकाबले सहित अन्य रोचक मुकाबले खेले जाएंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में खेल प्रशिक्षक रजनीश शर्मा , कमल वशिष्ठ एवं सागर गौतम सहित सभी शिक्षक शिक्षकों का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal