नगर के चार परीक्षा केंद्रों पर निर्विघ्न संपन्न हुई बीएड परीक्षा

Share :

मुजफ्फरनगर। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं तीसरी आंख की निगरानी में रविवार को उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा 2024 निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई। मुजफ्फरनगर शहर के चार परीक्षा केंदों पर प्रशासन की पहल पर संपन्न बीएड प्रवेश परीक्षा में किन्हीं कारणों के चलते 284 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। मुजफ्फरनगर के 4 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में संपन्न हुई परीक्षा में 1,738 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से पहली पाली में अधिक परीक्षार्थियों में से 1,457 ने भाग लिया। इस दौरान परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचे अभ्यर्थियों को मुख्य गेट पर सघन तलाशी के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिलाया जा सका।
रविवार को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व सुरक्षा के बीच उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए जिले में चार केंद्रों पर संपन्न हो गई। उक्त परीक्षा के निर्विघ्न संपन्न होने के बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली। रविवार को नगर के 4 परीक्षा केन्द्रों में राजकीय इण्टर कॉलेज, एसडी कॉलेज भोपा रोड, डीएवी कॉलेज, जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज में संपन्न परीक्षा में एक ही दिन में दो पालियो में हुई परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों का गर्मी के साथ भी मुकाबला रहा। रविवार को प्रथम पाली सुबह 9 बजे शुरू हुई, इसमें परीक्षार्थी सुबह 8 बजे ही केंद्रों पर पहुंचने लगे, जिन्हें तलाशी के बाद प्रवेश दिलाया गया। प्रथम पाली के लिए पंजीकृत कुल 1738 परीक्षार्थियों में 1457 ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 281 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं दूसरी पाली दोपहर दो बजे शुरू हुई, जिसमें पहली पाली में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों ने ही भाग लिया। दूसरी पाली में यह संख्या 1454 रह गई, वहीं 284 ने उक्त परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर पुंडीर ने बताया कि दोनों पालियों में कड़ी निगरानी में परीक्षा हुई। इस बीच सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षकों, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती रही। भीषण गर्मी के बीच दो-दो पालियों में हुई बीएड प्रवेश परीक्षा के दौरान अभिभावकों के लिए प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम रहे। इस बीच जीआइसी में अभिभावकों के लिए दो कमरे खोले गए, जिसमें बैठकर उन्होंने आराम किया। वहीं उनके भोजन व शीतल जल की व्यवस्था होने से दूर दराज से आए लोगों को बड़ी राहत मिली। नगरीय क्षेत्र के 4 परीक्षा केन्द्रों में संपन्न हुई परीक्षा के बीच राजकीय इण्टर कॉलेज में कुल पंजीकृत 450 अभ्यर्थियों में से पहली पाली में 395 और दूसरी पाली में 394 ने परीक्षा दी। वहीं एसडी कॉलेज में पंजीकृत 388 अभ्यर्थियों में से प्रथम पाली में 316 और दूसरी पाली में 318 ने परीक्षा दी। नगर के मेरठ रोड जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज में कुल पंजीकृत 450 में से प्रथम पाली में 381 व दूसरी पाली में 378 परीक्षार्थियों और डीएवी कॉलेज में पंजीकृत 450 परीक्षार्थियों में से प्रथम पाली में 365 और दूसरी पाली में 364 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस बीच किन्हीं कारणों से इन चारों परीक्षा केंद्रों पर प्रथम पाली में 281 और द्वितीय पाली में कुल 284 परीक्षार्थियो ने परीक्षा छोड़ दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जैन औषधालय में जैन समाज से पूर्व में हुए सम्राट चंदगुप्त मौर्य समेत अन्य राजाओं के बारे में दी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन मिलन मेन द्वारा नगर के जैन औषधालय में आयोजित जैन सम्राट गौरव सम्मेलन, क्षेत्रीय युवा सम्मेलन एवं जैन समाज के मेधावी छात्र छात्राओं का अलंकरण समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन विशुद्ध रतन श्री 108 अनुपम सागर जी महाराज ससंघ एवं के सानिध्य में जैन औषधालय प्रेम पुरी मुज़फ़्फ़र् नगर मे विशाल

डीएम उमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर किया राष्ट्र गायन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में वंदे मातरम एवं ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया, जिसको उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने दोहराया। उन्होंने कहा कि उन महान वीर सपूतों का बलिदान त्याग और समर्पण सेवा के कारण आज हम सब लोग इस स्वतंत्र भारत में बड़े गौरव

80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल पर किया ध्वजारोह

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज 80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक एवं वरिष्ठ समाजसेवी कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल सर्कुलर रोड पर ध्वजारोहण कर अपने सम्बोधन में कहा कि अब हमें श्वास लेने के लिए शुद्ध वायु की आवश्यकता है और यह तभी सम्भव है जब देश में चारों और हरियाली छाई हो। पिछले कई

80वे स्वतंत्रता दिवस पर महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में किया ध्वजारोहण

शमुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चरथावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दूधली के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चौहान ने महऋषि दयानंद इंटर कॉलेज में पहुंच कर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर बीजेपी के कार्यकर्ता सहित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज प्रबंधन कमेटी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता

सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 08 बजे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात् कार्यक्रम को माँ सरस्वती सभागार में आगे बढ़ाया

जिनके कारण आज हम आजादी का पर्व मना रहे हैं उनके वंशजों का सम्मान करके गौरव की अनुभूति होती है- मयूर दीक्षित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आजादी की 80वीं वर्षगांठ हरिद्वार में भी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। ध्वजारोहण के पूर्व राष्ट्रगीत वन्दे मातरम तथा ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान से समूचा परिसर देशभक्ति की भावना ओतप्रोत हो गया। हरिद्वार प्रशासन द्वारा सेनानी परिवारों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों को जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर रोशनाबाद, तहसील हरिद्वार के परिवारों को तहसील परिसर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई