सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 08 बजे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात् कार्यक्रम को माँ सरस्वती सभागार में आगे बढ़ाया गया, जहाँ स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का प्रारंभ प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा माँ सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात् कार्यक्रम का संचालन रसायन विभाग एवं एनसीसी की केयरटेकर डॉ. नौसीन फातिमा अंसारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रमोद कुमार द्वारा उच्च शिक्षा निदेशालय के संदेश पत्र का वाचन किया गया।
इसके पश्चात् महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं एनसीसी कैडेट्स द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। महाविद्यालय की छात्रा निपासना ने गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया।26 गर्ल्स बटालियन एनसीसी द्वारा तिरंगा गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। ज्येष्ठी वर्मा ने योद्धा गीत पर की आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी । अंगिरा ने ‘शहीद की वेदना’ विषय पर कविता प्रस्तुत की। काजल एवं प्राची ने ‘देश रंगीला’ गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 82 बटालियन एनसीसी द्वारा एनसीसी गीत की प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम के समापन चरण में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर ने स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा देश की एकता, अखंडता एवं समृद्धि में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में लेफ्टिनेंट अजय द्वारा उपस्थित समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं सहित सभी सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम के सफल बनाने में डॉ सविता, पवन कुमार तिवारी, शिवानी मौर्या, अरविंद कुमार, का विशेष सहयोग रहा अंततः राष्ट्रगान के साथ 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का गरिमापूर्ण समापन हुआ।

जैन औषधालय में जैन समाज से पूर्व में हुए सम्राट चंदगुप्त मौर्य समेत अन्य राजाओं के बारे में दी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन मिलन मेन द्वारा नगर के जैन औषधालय में आयोजित जैन सम्राट गौरव सम्मेलन, क्षेत्रीय युवा सम्मेलन एवं जैन समाज के मेधावी छात्र छात्राओं का अलंकरण समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन विशुद्ध रतन श्री 108 अनुपम सागर जी महाराज ससंघ एवं के सानिध्य में जैन औषधालय प्रेम पुरी मुज़फ़्फ़र् नगर मे विशाल

डीएम उमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर किया राष्ट्र गायन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में वंदे मातरम एवं ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया, जिसको उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने दोहराया। उन्होंने कहा कि उन महान वीर सपूतों का बलिदान त्याग और समर्पण सेवा के कारण आज हम सब लोग इस स्वतंत्र भारत में बड़े गौरव

80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल पर किया ध्वजारोह

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज 80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक एवं वरिष्ठ समाजसेवी कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल सर्कुलर रोड पर ध्वजारोहण कर अपने सम्बोधन में कहा कि अब हमें श्वास लेने के लिए शुद्ध वायु की आवश्यकता है और यह तभी सम्भव है जब देश में चारों और हरियाली छाई हो। पिछले कई

80वे स्वतंत्रता दिवस पर महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में किया ध्वजारोहण

शमुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चरथावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दूधली के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चौहान ने महऋषि दयानंद इंटर कॉलेज में पहुंच कर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर बीजेपी के कार्यकर्ता सहित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज प्रबंधन कमेटी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता

जिनके कारण आज हम आजादी का पर्व मना रहे हैं उनके वंशजों का सम्मान करके गौरव की अनुभूति होती है- मयूर दीक्षित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आजादी की 80वीं वर्षगांठ हरिद्वार में भी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। ध्वजारोहण के पूर्व राष्ट्रगीत वन्दे मातरम तथा ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान से समूचा परिसर देशभक्ति की भावना ओतप्रोत हो गया। हरिद्वार प्रशासन द्वारा सेनानी परिवारों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों को जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर रोशनाबाद, तहसील हरिद्वार के परिवारों को तहसील परिसर

​माँ भगवती जन सेवा समिति ने सिद्धिविनायक कॉलोनी अशोक वाटिका शिव मंदिर पर धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

हरिद्वार सलेमपुर (रिपोर्टर)। शनिवार15 अगस्त के पावन अवसर पर पूरा देश स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है। इसी कड़ी में माँ भगवती जन सेवा समिति, सलेमपुर ने भी शिव मंदिर परिसर में एक भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष ज्ञानेश उपाध्याय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई