अटल उत्कर्ष इंटर कॉलेज गैंडखाल में स्वतंत्रता दिवस पर निकली प्रभात फेरी
यमकेश्वर (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अटल उत्कर्ष इंटर कॉलेज, गैंडखाल (यमकेश्वर ब्लॉक) में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं ने गांव में प्रभात फेरी निकालकर ग्रामीणों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के प्रति जागरूक किया। प्रभात फेरी के दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के गीत गाए…