जैन औषधालय में जैन समाज से पूर्व में हुए सम्राट चंदगुप्त मौर्य समेत अन्य राजाओं के बारे में दी जानकारी

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन मिलन मेन द्वारा नगर के जैन औषधालय में आयोजित जैन सम्राट गौरव सम्मेलन, क्षेत्रीय युवा सम्मेलन एवं जैन समाज के मेधावी छात्र छात्राओं का अलंकरण समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन विशुद्ध रतन श्री 108 अनुपम सागर जी महाराज ससंघ एवं के सानिध्य में जैन औषधालय प्रेम पुरी मुज़फ़्फ़र् नगर मे विशाल स्तर पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ विपिन जैन, संजय जैन, राजीव जैन (नावला वाले पारस टीएमटी) द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि हर्षवर्धन जैन रहे जबकि मंच उद्घाटन मनोज जैन (एलजी वाले) ने किया।
कार्यक्रम में चित्र अनावरण राजेश जैन (अरोमा पेपर मिल), दीप प्रजवलन पंकज जैन (गांधी टैंट), द्वारा किया गया। महाराज श्री का पाद प्रक्षलन योगेन्द्र जैन एडवोकेट व राजकमल जैन द्वारा किया गया।

इस अवसर पर भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चंद जैन, रितुराज राष्ट्रीय महामंत्री (प्रशासन) अजय जैन, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार जैन, विशिष्ट अतिथि फेडरेशन अध्यक्ष अनिल जैन, फाउंडेशन मंत्री अविनाश जैन, विपिन कुमार जैन, हास्पीटल चेयरमैन वाई के जैन, अजय जैन, विरेश जैन, मुकेश जैन, सुनील जैन (सलोनी एडवर्डटाईजर) संदीप जैन, उदया जैन, मधु जैन, मनीषा जैन, नीलाम जैन, साधना जैन, करुणा जैन, पराग जैन, मनोज जैन (सर्राफ) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष प्रवीण जैन रिटायर्ड डीजीएम एवं शाखा अध्यक्ष आदीश जैन, शाखा मंत्री पंकज जैन, शाखा कोषाध्यक्ष नीरज कुमार जैन द्वारा किया गया। बच्चों को मोडीवेट करने के लिये राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ने जैन सम्राट सम्मेलन पर पर जैन समुदाय से हुए जैसे सम्राट चंद्रगुप्त, सम्राट संपात्ति, रानी अटप्पा आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा सभी बच्चों को उज्जवल भविष्य के लिए बहुत उपयोगी जानकारी दी। कार्यक्रम संयोजक संजीव जैन (क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष) व समिति के सदस्य पदाधिकारियो द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जैन समाज के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट ग्रेजुएशन बीटेक और सीए के लगभग 150 बच्चों को मेडल व मोमेंटो , प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया, बच्चों द्वारा बहुत सुन्दर सास्कृतिक प्रोग्राम पुण्यंजलि ग्रुप द्वारा किये गये।क्षेत्रीय अध्यक्ष अरिजंय जैन, क्षेत्रीय मंत्री राकेश कुमार जैन क्षेत्रीय कोऑर्डिनेटर अभिषेक जैन द्वारा बहुत सुन्दर संचालन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे प्रवीण जैन, अजय जैन, अतुल जैन गौरव जैन, राहुल जैन, सुनील जैन, नरेश चंद जैन, प्रमोद कुमार जैन, तरुण जैन, नरेंद्र जैन, नीरज जैन, अधीर जैन, मदन जैन, राजीव जैन, आशीष जैन, सुखमालचंद जैन, विजेंद्र कुमार जैन, अशोक जैन, संजीव जैन, राजकुमार जैन। मदन जैन, सचिन जैन, पारस जैन ,अंकुर जैन आदि का विशेष सहयोग रहा।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10

विवाहिता की गाजियाबाद में मौत मामले में परिजनों में आक्रोश, ससुराल के बाहर शव रखकर किया हंगामा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हनुमान चौक के निकट मोहल्ला घेर कालेराय निवासी सुशील तायल की पुत्री प्राची की गाजियाबाद के थाना वेब सिटी क्षेत्र अंतर्गत अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला बुधवार को उस वक्त गरमा गया, जब विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार देर शाम

नौ माह में वन विभाग ने 370 कोबरा सहित रेस्क्यू किए 2221 वन्यजीव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार वन प्रभाग ने इस वर्ष बाईस सौ वन्यजीवों को रेस्क्यू किया है। वन विभाग के 1 जनवरी से 24 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार जिले की अलग-अलग रेंज में 2,221 वन्यजीवों का रेस्क्यू किया गया है। सबसे अधिक सांप रेस्क्यू किए गए है। जिनमें 370 कोबरा, 323 वाइपर, 246 धामन

अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन के विशेष आयोजन के लिए स्पेशल इवेंट ग्रुप द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर पतंजलि के प्रदर्शन कला विभाग में समन्वयकों, अतिरिक्त समन्वयकों एवं स्वयंसेवकों की बैठक आयोजित कर तैयारियों पर चर्चा की गयी। बैठक में स्पेशल इवेंट ग्रुप के मुख्य संयोजक स्वामी आर्षदेव

भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी ने दिया कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरूद्ध भाटी ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन देकर वार्ड 4 स्थित सूखी नदी से सटी रामगढ़ बस्ती में सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने की मांग की है। अनिरूद्ध भाटी ने बताया कि बस्ती में लगभग 1200 की आबादी निवास करती हैं। भारी बरसात के

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गयी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 24 सितम्बर को ग्राम हरचंदपुर मंगलौर निवासी विनय कुमार ने भेल सेक्टर-4 पीठ बाजार से बाइक चोरी कर लिए जाने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal