डीएम उमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर किया राष्ट्र गायन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में वंदे मातरम एवं ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया, जिसको उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने दोहराया। उन्होंने कहा कि उन महान वीर सपूतों का बलिदान त्याग और समर्पण सेवा के कारण आज हम सब लोग इस स्वतंत्र भारत में बड़े गौरव के साथ स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं, उन सभी महान सपूत को अन आत्माओं को हृदय की गहराई से अभिनंदन वंदन कर और श्रद्धांजलि अर्पित किया।
उन्होंने कहा कि देश की सेवा के लिये समर्पित रहकर अपने पद की गरिमा रखते हुए अपने कर्तव्यो का पूर्ण निष्ठा के साथ पालन करें, राष्ट्र के प्रति कोई ऐसा काम ना करें, जिससे उन महान आत्माओं को दुख हो, ऐसा काम करें, जिससे हमारा राष्ट्र हमेशा आगे की ओर बढ़े, यही सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि हम सभी बेहद सौभाग्यशाली हैं कि इस 80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर आज हमें देश को, उनके वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को एवं स्वतंत्रता पश्चात उन महान विभूतियों को नमन करने का अवसर मिला है, जिन्होंने अपनी कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत, लगन और राष्ट्रप्रेम से देश को आज इस उच्च स्तर पर लाकर खड़ा किया है, जहां हम अपनी राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विविधता, गौरवशाली सामरिक क्षमताओं के साथ वैश्विक शांतिदूत के रूप में अपने आपको अन्तराष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी पाते है।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने कहा कि आज का दिन बहुत ही गौरवशाली है कि आज हम सभी आजादी का 80वॉ स्वतन्त्रता दिवस मना रहे है। सभी को आजादी एवं स्वतंत्रता दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई। आज हम सभी को जिन महापुरूषों/अमर शहिदों की वजह से आजादी मिली है उसको हमें कभी भूलना नहीं चाहिए। सभी अपनी आजादी के महत्व को समझे चाहे वह किसी पद पर हो या देश के नागरिक हो वह किसी भी धर्म व जाति से न आंकते हुए, सभी के साथ एक जैसा व्यवहार करते हुए अपनी जिम्मेदारियां का पूर्ण ईमानदारी एवं सच्चाई के साथ अपने दायित्वों को निर्वहन करे।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन देश दीपक सिंह ने कहा कि देश को देश को आजाद हुए 79 साल हो गए हैं, देश को आजाद कराने में अनेक जानो की आहुतियां देने के पश्चात देश आजाद हुआ। आज भारत देश हर क्षेत्र में प्रगति की ओर अग्रसर है। हमें संविधान मिला, संविधान से हमें अधिकार मिले अपने अधिकारों का सही से पालन करते हुए अपने दायित्वों का अच्छे से निर्वहन करते हुए आगे बढ़े, तभी हमारा राष्ट्र प्रगति की ओर अग्रसर होगा।
अपर जिला धिकारी न्यायिक सुशील कुमार यादव ने कहा कि आज हमारा देश टैक्नोलॉजी के हर क्षेत्र में विकास की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर उन्होने सभी अधिकारियो/कर्मचारियो से कहा कि सभी को अपने पद की गरिमा रखते हुए आम-जन की जो भी समस्या आती है, उनका पूर्ण इमानदारी से ससमय निस्तारण करे।
नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ ने कहा कि आज हम 80 वें स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं यह बहुत ही हर्ष का दिन है, आज के समय में बहुत परिवर्तन हो चुका है, संविधान में जो मौलिक अधिकार दिए हैं ‌। जनता अपने अधिकारों को समझने लगी है। आपको जो पद मिला है,संविधान से जो अधिकार मिला है,उसका पालन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उप जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट कृष्णकांत ने कहा कि आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण दिन है, हमारे पूर्वजो ने अपनी कुर्बानी देते हुए देश को आजाद कराया था उन्हे कभी भुलाया नही जा सकता, इसकी जानकारी आने वाली पीढी को भी होनी चाहिये। प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार जनों को मिष्ठान, छाता, साल, माला पहनाकर सम्मानित किया तथा स्कूली बच्चो को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने कलेक्टर प्रांगण में जामून का पेड़ लगाया। इस अवस पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अनिरुद्ध प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, देश दीपक सिंह उप जिलाधिकारी कलेक्ट, नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़, प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट सहित कलैक्ट्रेट के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10

विवाहिता की गाजियाबाद में मौत मामले में परिजनों में आक्रोश, ससुराल के बाहर शव रखकर किया हंगामा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हनुमान चौक के निकट मोहल्ला घेर कालेराय निवासी सुशील तायल की पुत्री प्राची की गाजियाबाद के थाना वेब सिटी क्षेत्र अंतर्गत अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला बुधवार को उस वक्त गरमा गया, जब विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार देर शाम

नौ माह में वन विभाग ने 370 कोबरा सहित रेस्क्यू किए 2221 वन्यजीव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार वन प्रभाग ने इस वर्ष बाईस सौ वन्यजीवों को रेस्क्यू किया है। वन विभाग के 1 जनवरी से 24 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार जिले की अलग-अलग रेंज में 2,221 वन्यजीवों का रेस्क्यू किया गया है। सबसे अधिक सांप रेस्क्यू किए गए है। जिनमें 370 कोबरा, 323 वाइपर, 246 धामन

अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन के विशेष आयोजन के लिए स्पेशल इवेंट ग्रुप द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर पतंजलि के प्रदर्शन कला विभाग में समन्वयकों, अतिरिक्त समन्वयकों एवं स्वयंसेवकों की बैठक आयोजित कर तैयारियों पर चर्चा की गयी। बैठक में स्पेशल इवेंट ग्रुप के मुख्य संयोजक स्वामी आर्षदेव

भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी ने दिया कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरूद्ध भाटी ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन देकर वार्ड 4 स्थित सूखी नदी से सटी रामगढ़ बस्ती में सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने की मांग की है। अनिरूद्ध भाटी ने बताया कि बस्ती में लगभग 1200 की आबादी निवास करती हैं। भारी बरसात के

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गयी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 24 सितम्बर को ग्राम हरचंदपुर मंगलौर निवासी विनय कुमार ने भेल सेक्टर-4 पीठ बाजार से बाइक चोरी कर लिए जाने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal