मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज 80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक एवं वरिष्ठ समाजसेवी कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल सर्कुलर रोड पर ध्वजारोहण कर अपने सम्बोधन में कहा कि अब हमें श्वास लेने के लिए शुद्ध वायु की आवश्यकता है और यह तभी सम्भव है जब देश में चारों और हरियाली छाई हो। पिछले कई वर्षों में विभिन्न सरकारों ने अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के नाम पर करोड़ों पेड़ कटवा दिये है,जब तक देश में वृक्षारोपण क्रांति नहीं होगी,तब तक हमें श्वास लेने की स्वतंत्रता नहीं मिलेगी।
मुख्य अतिथि किसान चिंतक कमल मित्तल ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर छोटे छोटे बच्चो द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम को सराहा और सेवा समिति पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र अग्रवाल, अध्यापक प्रिया, दिपांजली, प्रियंका को सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए बधाई दी।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा
लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10






