शमुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चरथावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दूधली के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चौहान ने महऋषि दयानंद इंटर कॉलेज में पहुंच कर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर बीजेपी के कार्यकर्ता सहित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज प्रबंधन कमेटी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुभाष चौहान को फूल माला पटका पहना कर सम्मानित किया।

महर्षि दयानंद गुरुकुल इंटर कॉलेज की छात्राओं और छात्रों ने स्वागत गीत एवं संस्कृति कार्यक्रम किये प्रस्तुत इस मौके पर भारत के वीर सपूतों को किया गया याद भारत के वीरों सपूतों के जयकारों से महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज दुधली प्रांगण गूंज उठा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कॉलेज में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र एवं छात्राओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा
लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10






