मंत्री कपिल देव ने अमर शहीद वीर सैनिकों के परिवारजनों को किया शाल व माला पहनाकर सम्मानित

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार को जिला सैनिक कार्यालय प्रांगण में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव ने ध्वजारोहण कर वंदे मातरम एवं राष्ट्रगान किया। इसके उपरांत मंत्री ने जिला सैनिक कल्याण सभागार में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मंत्री कपिल देव ने स्वतंत्रता दिवस पर उपस्थित सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज 15 अगस्त 2026 का दिन स्वतंत्रता दिवस के रूप में जनपद में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा लहरा रहे हैं और अपने झंडा की शान को समझ रहे हैं यह बहुत ही अच्छा है। हमें अपने बच्चों को भी स्वतंत्रता दिवस की प्रति जागरूक करें। उन्होंन कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर महिलाओं एवं बच्चों के लिए तीज महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत आज नगर पालिका में सायकाल 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक, कल शाम तक निशुल्क झूले प्रबंध किए गए हैं, उसका लाभ अवश्य उठाएं। उन्होंने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुतियां दी गई,उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

प्रशासक जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल संबोधन ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का 15 अगस्त का दिन को त्योहार के रूप में मनाएं। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से कहा कि भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में एक अहम भूमिका यह भी है की अपने युवाओं को नशा मुक्त बनाएं, तभी विकसित राष्ट्र को साकार कर पाएंगे।

इस 80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर आज हमें देश को, उनके वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को एवं स्वतंत्रता पश्चात उन महान विभूतियों को नमन करने का अवसर मिला है, जिन्होंने अपनी कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत, लगन और राष्ट्रप्रेम से देश को आज इस उच्च स्तर पर लाकर खड़ा किया है, जहां हम अपनी राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विविधता, गौरवशाली सामरिक क्षमताओं के साथ वैश्विक शांतिदूत के रूप में अपने आपको अन्तराष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी पाते है। उन्होंने कहा कि कोई भी राष्ट्र बिना एक दूसरे के सहयोग के बिना प्रगति और नहीं बढ़ सकता। आप जिस स्तर पर हैं, वहां पर रहकर देश को विकसित करने में अपना पूर्ण सहयोग अवश्य दें,जिससे हमारा राष्ट्र विकसित की ओर अग्रणी हो सके।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने कहा कि हम सभी लोग 80वॉ स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं एवं राष्ट्रगान तथा वंदे मातरम का गायन हुआ और खुले आसमान के नीचे हम सब लोग सांस ले रहे हैं, यह सब हमारे उन महान बलिदानियो की देन है, जिन्होंने अपने प्राण देकर भारत देश को आजाद कराया, उन्हें कभी भूलना नहीं चाहिए।भारत एक ऐसा देश है यहां के युवा पीढ़ी निर्माण करती है। उन्होंने युवाओ से कहा कि कोई भी वहां ओवर स्पीड में वाहन ना चलाएं, मनुष्य जीवन को समझ कर चले। घर पर कोई आपका इंतजार कर रहा है, इसको समझने की आवश्यकता है और अपने राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर मंत्री कपिल देव जी, प्रशासन जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ वीरपाल निर्वाल, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण द्वारा अमर शहीद वीर सैनिकों के परिवार जनों साल व माला पहनाकर सम्मानित तथा अच्छे कार्य करने वाले अधिकारियो/कर्मचारियों छात्र-छात्राओं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर लगे चित्र प्रदर्शनी को उपस्थित सभी लोगों ने अवलोकन किया।
इससे पूर्व मंत्री कपिल देव ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिला सैनिक कल्याण प्रागण में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों के द्वारा उत्पादित सामग्री के लगाए गए स्टालों का प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रशासक जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ वीरपाल निर्वाल मुख्य विकास अधिकारी श्री कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र अधिकारी कर्नल राजीव चौहान, जिला विद्यालय निरीक्षक, डीसी एनआरएल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र अधिकारी कर्नल राजीव चौहान सहित जनप्रतिनिधि अधिकारी गण वरिष्ठ नगरीकरण विद्यालय के छात्र-छात्रा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बाल कल्याण समिति के सदस्य राजीव कुमार ने किया।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10

विवाहिता की गाजियाबाद में मौत मामले में परिजनों में आक्रोश, ससुराल के बाहर शव रखकर किया हंगामा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हनुमान चौक के निकट मोहल्ला घेर कालेराय निवासी सुशील तायल की पुत्री प्राची की गाजियाबाद के थाना वेब सिटी क्षेत्र अंतर्गत अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला बुधवार को उस वक्त गरमा गया, जब विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार देर शाम

नौ माह में वन विभाग ने 370 कोबरा सहित रेस्क्यू किए 2221 वन्यजीव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार वन प्रभाग ने इस वर्ष बाईस सौ वन्यजीवों को रेस्क्यू किया है। वन विभाग के 1 जनवरी से 24 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार जिले की अलग-अलग रेंज में 2,221 वन्यजीवों का रेस्क्यू किया गया है। सबसे अधिक सांप रेस्क्यू किए गए है। जिनमें 370 कोबरा, 323 वाइपर, 246 धामन

अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन के विशेष आयोजन के लिए स्पेशल इवेंट ग्रुप द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर पतंजलि के प्रदर्शन कला विभाग में समन्वयकों, अतिरिक्त समन्वयकों एवं स्वयंसेवकों की बैठक आयोजित कर तैयारियों पर चर्चा की गयी। बैठक में स्पेशल इवेंट ग्रुप के मुख्य संयोजक स्वामी आर्षदेव

भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी ने दिया कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरूद्ध भाटी ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन देकर वार्ड 4 स्थित सूखी नदी से सटी रामगढ़ बस्ती में सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने की मांग की है। अनिरूद्ध भाटी ने बताया कि बस्ती में लगभग 1200 की आबादी निवास करती हैं। भारी बरसात के

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गयी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 24 सितम्बर को ग्राम हरचंदपुर मंगलौर निवासी विनय कुमार ने भेल सेक्टर-4 पीठ बाजार से बाइक चोरी कर लिए जाने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal