वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा मुजफ्फरनगर द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस राजवंशी धर्मशाला में हर्षोउल्लास से मनाया

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा मुजफ्फरनगर द्वारा जिला मुख्यालय राजवंशी सभा भवन लक्ष्मण विहार पर स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम बड़ी धूम धाम से आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद गर्ग अध्यक्ष ओर संचालन शलभ गुप्ता एडवोकेट महामंत्री द्वारा किया गया।

सर्वप्रथम माँ कुलदेवी लक्ष्मी ,महाराजा अग्रसेन जी महाराज, अमर शहीद राजा रत्न चंद्र जी को नमन किया गया। उसके पश्चात राजवंश सभा के संविधान के अनुसार महामंत्री शलभ गुप्ता ओर महिला मंत्री गुंजन गर्ग के द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण भारत माता की जय ओर वंदे मातरम के उद्घोष के साथ किया गया राजेंद्र प्रसाद गर्ग के द्वारा राष्ट्रगान कराया गया कुमारी परी एन. आर. आई. भारत मूल की निवासी ओर हाल में कनाडा सिटीजन ने सुंदर देश भक्ति के गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया ,कुमारी पूर्वी मित्तल के द्वारा सुंदर गीत प्रस्तुत किया गया, कुमारी आरोही गुप्ता ने स्केट्स पर देश भक्ति से ओत प्रोत गाने पर डांस कर सबको आकर्षित किया सौरभ मित्तल एडवोकेट के द्वारा अपनी शानदार आवाज़ में देश भक्ति के गीत गाये जिस पर सबके द्वारा सामूहिक नृत्य किया गया। कार्यक्रम को राजेंद्र प्रसाद गर्ग,शलभ गुप्ता,सुनीता ऐरन,गुंजन गर्ग,भावना गुप्ता,अरुण गुप्ता,विपिन गुप्ता द्वारा संबोधित किया गया ओर वीर शहीद बलिदानियों के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया।
शलभ गुप्ता महामंत्री ने कहा कि राजवंश समाज सदैव देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करता आया है हमारे प्रवर्तक अमर शहीद राजा रत्न चंद्र जी जिन्होंने मुगलों के आगे झुकना स्वीकार नहीं किया बल्कि अपने देश के लिए प्राण न्यौछावर करना स्वीकार किया हम ऐसे वीर बलिदानी के वंशज है राजवंश समाज में अनेक स्वतंत्रता सेनानी हुए है जिन्होंने आजादी की लड़ाई मै अपना बढ़ चढ़ कर योगदान किया है आओ हम सब मिलकर वचन ले कि अपना जीवन देश की तरक्की ओर उत्थान में लगाएंगे सभी ने हाथ उठाकर देश की रक्षा की प्रतिज्ञा ली। बच्चों को राजवंश सभा मुजफ्फरनगर की ओर से सुंदर प्रस्तुतियों पर एक उपहार भेट किया गया ओर महिलाओं को स्वतंत्रता दिवस के साथ साथ हरियाली तीज की भी बधाई दी! अंत में सभी को सूक्ष्म जलपान राजवंश सभा की ओर से कराया गया!
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेंद्र प्रसाद गर्ग, शलभ गुप्ता एडवोकेट,गुंजन गर्ग,सुनीता ऐरन,नीलम,भावना गुप्ता,अनुराधा गुप्ता,पूर्णिमा मित्तल,अनीता रानी,अजय कुमार गर्ग,अरुण कुमार गुप्ता,विपिन गुप्ता,पंकज राजवंशी,सत्यप्रकाश गोयल,सौरभ मित्तल,अनिल कुमार गुप्ता,योगेश कुमार गुप्ता,विजय कुमार गर्ग,अरुण राजवंशी,सुबोध ऐरन,लोकेश कुमार गुप्ता,राहुल मित्तल,राजेंद्र कुमार गोयल,अमित गुप्ता एडवोकेट,नेहा गोयल,आरोही गुप्ता,अहाना गुप्ता,प्रभात कुमार मित्तल,आलोक गर्ग एडवोकेट,प्रशांत कुमार एडवोकेट,परी राजवंशी,आकाश गुप्ता,पिहू मित्तल आदि राजवंश बंधु मौजूद रहे।

सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 08 बजे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात् कार्यक्रम को माँ सरस्वती सभागार में आगे बढ़ाया

जिनके कारण आज हम आजादी का पर्व मना रहे हैं उनके वंशजों का सम्मान करके गौरव की अनुभूति होती है- मयूर दीक्षित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आजादी की 80वीं वर्षगांठ हरिद्वार में भी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। ध्वजारोहण के पूर्व राष्ट्रगीत वन्दे मातरम तथा ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान से समूचा परिसर देशभक्ति की भावना ओतप्रोत हो गया। हरिद्वार प्रशासन द्वारा सेनानी परिवारों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों को जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर रोशनाबाद, तहसील हरिद्वार के परिवारों को तहसील परिसर

​माँ भगवती जन सेवा समिति ने सिद्धिविनायक कॉलोनी अशोक वाटिका शिव मंदिर पर धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

हरिद्वार सलेमपुर (रिपोर्टर)। शनिवार15 अगस्त के पावन अवसर पर पूरा देश स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है। इसी कड़ी में माँ भगवती जन सेवा समिति, सलेमपुर ने भी शिव मंदिर परिसर में एक भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष ज्ञानेश उपाध्याय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी।

मंत्री कपिल देव ने अमर शहीद वीर सैनिकों के परिवारजनों को किया शाल व माला पहनाकर सम्मानित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार को जिला सैनिक कार्यालय प्रांगण में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव ने ध्वजारोहण कर वंदे मातरम एवं राष्ट्रगान किया। इसके उपरांत मंत्री ने जिला सैनिक कल्याण सभागार में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन में

जनपद में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का ईमानदारी, निष्ठा एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ

गुरू गोबिन्द सिंह पब्लिक स्कूल, गांधी कालोनी में 80वें स्वत्रंता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार को श्री गुरू सिंह सभा गांधी कालोनी, मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित गुरू गोबिन्द सिंह पब्लिक स्कूल, गांधी कालोनी, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतत्रंता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चो द्वारा बडे़ सुन्दर कार्यक्रम प्रसारित किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में राजेन्द्र पाॅल (सर्कल हेड पंजाब

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई