सर्वर हुआ डाउन, उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा राशन

Share :

मुजफ्फरनगर। जनपद में राशन वितरण के लिए आई फोरजी तकनीक की नई ई-पोस मशीनें तमाम दावों के बाद भी काम नहीं कर रही हैं। इसको लेकर तमाम राशन कार्डधारकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। वहीं जरुरी काम छोड़ राशन लेने आए लोगों को बिना राशन लिए लौटना पड़ रहा है। हालांकि इस समस्या के बाद में कोटेदारों ने इसकी शिकायत आपूर्ति विभाग से की है, लेकिन अभी समस्या का समाधान नहीं हो पाने से बड़ी संख्या में लोग नि:शुल्क राशन को पाने से वंचित रह सकते हैं। बताया जा रहा है कि राशन डिपो में पीओएस का सर्वर डाउन होने के कारण उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिल रहा है। सर्वर के डाउन होने की वजह से पीओएस मशीन में उनके अंगूठे का निशान स्कैन नहीं हो रहा है। इस कारण लोगों में रोष है। ऐसे लोगों की मांग है कि सर्वर डाउन होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था भी होनी चाहिए, ताकि परेशानी से बचा जा सकें।
मोदी-योगी सरकार की पहल पर देश में शुरू खाद्यान्न वितरण योजना में सर्वर डाउन होने से गांव से शहर क्षेत्र के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करने को विवश होना पड़ रहा है, ऐसे में बड़ी संख्या में अपने छोटे बच्चों को घर पर छोड़ने के साथ जो दैनिक कार्य छोड़ राशन की इन दुकानों पर पहुंच रहे हैं। वहां पर सर्वर डाउन होने के कारण उनको बिना सामान लिए घर लौटना पड़ रहा है। राशन दुकानों पर ऐसे में खाद्यान्न वितरण की आॅनलाइन व्यवस्था अभी भी पटरी पर नहीं लौट सकी है। खाद्य विभाग द्वारा जिले में नगर और ग्रामीण इलाकों में खाद्यान्न वितरण का कार्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने की दिशा में शुरू पीओएस मशीन से करवाया जा रहा हैं। जिलेभर की राशन की दुकानों पर रखी पीओएस मशीन सर्वर डाउन होने के कारण बंद पड़ी हंै। इस कारण हजारों उपभोक्ताओं को राशन का वितरण नहीं हो पा रहा है। ऐसे में उपभोक्ताओं में रोष बढ़ने के साथ उन्हें राशन न मिलने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे लोगों ने शासन-प्रशासन से आग्रह किया है कि पीओएस मशीन के अलावा वैकल्पिक व्यवस्था का होना भी अति अनिवार्य है ताकि उपभोक्ता राशन के लिए परेशान न हो।

इन्होंने कहा
मुजफ्फरनगर के जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि सरकारी राशन की दुकानों पर रविवार को सर्वर डाउन होने की शिकायत मिली है। उन्होंने बताया कि डिपो में लगी मशीनें बीएसएनएल के सर्वर से कार्य करती हैं। इसमें कभी तकनीकी खराबी भी आ गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही सर्वर ठीक हो जाएगा। उसके बाद राशन वितरण शुरू हो जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने के अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जैन औषधालय में जैन समाज से पूर्व में हुए सम्राट चंदगुप्त मौर्य समेत अन्य राजाओं के बारे में दी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन मिलन मेन द्वारा नगर के जैन औषधालय में आयोजित जैन सम्राट गौरव सम्मेलन, क्षेत्रीय युवा सम्मेलन एवं जैन समाज के मेधावी छात्र छात्राओं का अलंकरण समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन विशुद्ध रतन श्री 108 अनुपम सागर जी महाराज ससंघ एवं के सानिध्य में जैन औषधालय प्रेम पुरी मुज़फ़्फ़र् नगर मे विशाल

डीएम उमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर किया राष्ट्र गायन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में वंदे मातरम एवं ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया, जिसको उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने दोहराया। उन्होंने कहा कि उन महान वीर सपूतों का बलिदान त्याग और समर्पण सेवा के कारण आज हम सब लोग इस स्वतंत्र भारत में बड़े गौरव

80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल पर किया ध्वजारोह

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज 80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक एवं वरिष्ठ समाजसेवी कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल सर्कुलर रोड पर ध्वजारोहण कर अपने सम्बोधन में कहा कि अब हमें श्वास लेने के लिए शुद्ध वायु की आवश्यकता है और यह तभी सम्भव है जब देश में चारों और हरियाली छाई हो। पिछले कई

80वे स्वतंत्रता दिवस पर महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में किया ध्वजारोहण

शमुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चरथावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दूधली के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चौहान ने महऋषि दयानंद इंटर कॉलेज में पहुंच कर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर बीजेपी के कार्यकर्ता सहित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज प्रबंधन कमेटी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता

सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 08 बजे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात् कार्यक्रम को माँ सरस्वती सभागार में आगे बढ़ाया

जिनके कारण आज हम आजादी का पर्व मना रहे हैं उनके वंशजों का सम्मान करके गौरव की अनुभूति होती है- मयूर दीक्षित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आजादी की 80वीं वर्षगांठ हरिद्वार में भी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। ध्वजारोहण के पूर्व राष्ट्रगीत वन्दे मातरम तथा ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान से समूचा परिसर देशभक्ति की भावना ओतप्रोत हो गया। हरिद्वार प्रशासन द्वारा सेनानी परिवारों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों को जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर रोशनाबाद, तहसील हरिद्वार के परिवारों को तहसील परिसर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई