झांसी की घटना के बाद नींद से जागा प्रशासन, अस्पतालों का किया निरीक्षण

Share :

मुजफ्फरनगर। झांसी जनपद में हुई मेडिकल कालेज में आग की घटना से एसएनसीयू में 10 नवजात बच्चों की मौत को लेकर शासन स्तर तक के अधिकारी सतर्क हो गए हैं। शनिवार देर रात सरकार द्वारा जारी किए निर्देशों के बीच मुजफ्फरनगर में सरकारी अस्पतालों सहित निजी अस्पतालों में प्रशासन की टीम बनाकर निरीक्षण शुरू हो गया है। अभियान की इस कड़ी में मुजफ्फरनगर के जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल के निरीक्षण में ही अधिकारियों को बड़ी लापरवाही सामने आ गई। निरीक्षण में जहां एक ओर जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड सहित वार्डों में सुरक्षा इंतजाम व अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक रही, वहीं जिला अस्पताल में आग लगने की घटना से बचने के प्रति पूरी तरह से लापरवाहीं सामने आई, जिसे लेकर अधिकारियों ने भी सीएमएस को निर्देश देकर रिपोर्ट शासन को भेज दी है।

शनिवार देर रात एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह अग्निशमन अधिकारी व पुलिस अधिकारी के साथ जिला महिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने महिला अस्पताल में इमरजेंसी से लेकर वार्डों में विद्युत उपकरणों की जांच की, तो यहां विद्युत लाइन से लेकर वायर अंडर ग्राउंड मिले। इसके साथ ही आक्सीजन लाइन के साथ फायर सेफ्टी के इंतजाम भी पुख्ता रहे। इसके अलावा आग की घटना का इंडीकेट मिलते ही अलार्म बचने के लिए लाइन बिछ़ी हुई है। वहीं एसएनसीयू में नवजात के लिए 12 बेड की सुविधा के साथ छह चिकित्सकों की टीम व अन्य स्टाफ तैनात किया गया है, ताकि बच्चों को स्वास्थ्य देखभाल के साथ अन्य परेशानी से बचाने के लिए 24 घंटे वार्ड में स्टाफ तैनात रहे। अधिकारियों को सीएमएस डा. आभा आत्रे ने बताया कि एसएनसीयू यूनिट सहित इंमरजेंसी व अन्य वार्ड में फ्लोरवाइज चिकित्सक व मेडिकल टीम तैनात रहती है। हालांकि जिला अस्पताल की एसएनसीयू दूसरी मंजिल पर भी काफी अंदर जाकर है, यदि वहां आग की घटना होती है तो बच्चों को निकालने में लंबी दूरी तय करनी पड़ सकती है।
इस दौरान जिला अस्पताल में एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, सीएफओ अनुराग कुमार, सीएमएस डा. राकेश सिंह सहित विद्युत सुरक्षा टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल की इमरजेंसी से लेकर वार्डों में जांच के प्वाइंट से कई कमियां मिली।

इन्होंने कहा
एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में कई जगह विद्युत तार कटे मिले, विद्युत बोर्ड व पलक खुले मिले। अस्पताल में फायर सुरक्षा के इंतजाम भी अधूरे मिले, हालांकि सीएमएस ने कार्य कराए जाने की जानकारी दी। सभी बिंदुओं की जांच कर रिपोर्ट शासन को भेजी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अवैध निर्माणों पर एमडीए का चला हंटर, अवैध निर्माण ध्वस्त, आदर्श कॉलोनी में भवन किए सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के नियमों की अनदेखी करने वाले एवं बिना मानचित्र स्वीकृत कराए जा रहे अवैध निर्माणों और कॉलोनियों के खिलाफ प्राधिकरण ने मंगलवार को सख्त रुख अपनाया। इस दौरान टीम की जद में आए अवैध निर्माण कार्य पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। एमडीए उपाध्यक्ष प्रणता ऐश्वर्या

चार साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने की कोशिश, बचाने पहुंची महिला व प्रधान पति से मारपीट

पथरी, हरिद्वार ()। जनपद के फेरूपुर चौकी क्षेत्र में चार साल की मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर स्कूल के पीछे ले गया और उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। बच्ची के रोने की

वैदिक पुत्री पाठशाला में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद्–मुजफ्फरनगर ‘संकल्प’ द्वारा ‘एनीमिया मुक्त भारत’ अभियान के अंतर्गत 18 अगस्त मंगलवार को वैदिक पुत्री पाठशाला, नई मंडी, मुजफ्फरनगर में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस जनहितकारी स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत 125 बालिकाओं के हीमोग्लोबिन की जाँच अग्रवाल पैथलैब के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा की गई। इस अवसर पर प्रांतीय

अमेरिकन आश्रम की संपत्ति को लेकर विवाद गहराया, पार्षद सुनीता शर्मा के साथ डीएम और एसएसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित अमेरिकन आश्रम स्वामी देवानंद ट्रस्ट की संपत्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा पार्षद सुनीता शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर से मुलाकात कर आश्रम की संपत्ति की कथित बिक्री और रजिस्ट्री के मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की

सरस्वती विद्या मंदिर की शिक्षिका नेहा जोशी राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान एवं हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल सेक्टर-2 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की वाणिज्य विषय की प्रवक्ता एवं सेवा भारती की जिला शिक्षा आयाम प्रमुख नेहा जोशी को शिक्षा, साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान एवं हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। नेहा जोशी को यह सम्मान आगरा

पहाड़ और मैदान में लगातार बारिश से बढ़ा गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब बह रही गंगा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। देर रात से पहाड़ से मैदान तक लगातार हो रही बारिश की वजह से हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। भीमगोड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर बढ़कर चेतावनी स्तर को पार कर गया है और गंगा खतरे के निशान के करीब बह रही है। यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई