मंत्री कपिल देव ने निर्माणाधीन गेस्ट हाउस का हाल, किया निरीक्षण

Share :

मुजफ्फरनगर। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा व सहयोग से भोपा रोड पर निर्माणाधीन लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस का स्थलीय निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्य की प्रगति व गुणवत्ता को परखा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से कोई भी समझौता नहीं किया जाये। इसके साथ ही कार्य तय समयावधि में पूर्ण करने पर उन्होंने जोर दिया।

प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग द्वारा भोपा रोड पर निर्माणाधीन गेस्ट हाउस का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे, जहां उन्होंने कार्य की गुणवत्ताा को परखते हुए अधिकारियों को जरुरी निर्देश देते हुए तय समय से कार्य पूर्ण कराने के लिए कहा, ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। नगर विधायक एवं सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इस दौरान गेस्ट हाउस का निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था लोनिवि के अफसरों से प्रगति को लेकर जानकारी प्राप्त की। इस दौरान अधिशासी अभियंता लोनिवि ने उन्हें बताया कि 211.48 लाख की लागत से चार सूट के गेस्ट हाउस का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें डाइनिंग हॉल, मीटिंग हॉल, किचन आदि सम्मिलित है। उन्होंने बताया कि अभी शासन द्वारा निर्माण कार्य के लिए 2.63 लाख की धनराशि आवंटित हुई है, जिसके सहारे निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण व निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य में प्रयुक्त हो रही निर्माण सामग्री ईंट, मसाले, सरिया, मोरंग के साथ निर्माणाधीन बिल्डिंग के पिलर आदि सभी मेटीरियल उच्च गुणवत्ता पूर्ण रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि गेस्ट हाउस के निर्माण होने से जहां एक ओर शासकीय कार्य संपादित होंगे वहीं आसपास के क्षेत्र का विकास भी होगा। इस दौरान, भाजपा नेता जितेन्द्र कुच्छल, नमीश चन्देल, पदम तोमर, हरेन्द्र पाल, महावीर सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि, सहायक अभियंता सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal