मंत्री कपिल देव ने जट मुझेड़ा में किया संत रविदास धर्मशाला का शुभारंभ

Share :

मुजफ्फरनगर। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जट मुझेड़ा में शुक्रवार को संत शिरोमणि रविदास धर्मशाला का शुभारम्भ कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए मौके पर उनके निस्तारण किए। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने के निर्देश दिए।
नगर विधायक व मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सदर विधानसभा के ग्राम जट मुझेड़ा में संत शिरोमणि रविदास धर्मशाला का शुभारंभ करते हुए कहा कि संत गुरू रविदास एक महान संत थे, जिन्होंने अपने जीवनकाल में समाज को जागरूक किया और हमेशा समाज को सही दिशा देने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि आज हमें संत गुरू रविदास महाराज द्वारा दी शिक्षाओं को जीवन में धारण करने की जरूरत है। हमें उनके दिखाए गए रास्ते पर चलकर समाज की भलाई में आगे बढ़ना चाहिए और उनके सपनों को पूरा करना चाहिए।
मंत्री कपिल देव ने भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि भाजपा अपने जन हितैषी कार्यों के बल पर दुनिया में सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 साल से भाजपा की सरकार है। प्रदेश का नेतृत्व पिछले आठ साल से योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में देश में बड़ी प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि देश में अटकाने, भटकाने और लटकाने की संस्कृति खत्म कर दी है। अब जो काम शुरू किए जाते हैं, वे निर्धारित समय में पूरे किए जा रहे हैं। मंत्री कपिल देव ने बताया कि योगी सरकार प्रदेश में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराध व अपराधियों की कमर तोड़ रही है। यूपी पुलिस जहां एक तरफ सीधा मुकाबला करते हुए अब तक 250 से अधिक बदमाशों को ढेर कर चुकी है, वहीं बड़ी संख्या ऐसे अपराधियों की भी है, जिन्हें न्यायालय में पुलिस की प्रभावी पैरवी से बेदम कर दिया गया है। बाद में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण को मौके पर अफसरों से वार्ता की तथा ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण कराया। इस दौरान मंडलाध्यक्ष हरेंद्र पाल, जितेंद्र कुच्छल, मा. चन्द्रवीर, डॉ. महावीर सिंह, पूर्व प्रधान अरविन्द चौधरी, अमित पाल, रामदास, आनंद सैनी, मित्तर सैन, नमिष चंदेल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

वार्ड 44 में सफाई व्यवस्था तथा नालों की सफाई को लेकर नगर आयुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर में सफाई व्यवस्था तथा नालों की सफाई को लेकर नगर आयुक्त नंदन कुमार सिंह ने उपनगर आयुक्त दीपक गोस्वामी के साथ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड की साफ-सफाई, नालियों की स्थिति तथा कूड़ा उठान व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया गया। इस अवसर पर वार्ड

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में प्रस्तुत एजेण्डा के विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। जिसके लिए उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को प्रकरण निस्तारण के निर्देश दिये। बैठक में प्रस्तुत समस्या जानसठ रोड पर नैराना विद्युत सब-स्टेशन की

ज्ञान भारतम् मिशन के अन्तर्गत (राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान) का प्रभावी क्रियान्वयन करने के लिए जिला स्तरीय बैठक आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण की अध्यक्षता में ज्ञान भारतम् मिशन के अन्तर्गत (राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान) का प्रभावी क्रियान्वयन करने हेतु जिला स्तरीय बैठक का आयोजित हुई। बैठक में उन्होंने अवगत कराया कि ज्ञान मास्तम् मिशन” भारत की समृद्ध ज्ञान परम्परा और बौद्धिक विरासत को पुनर्जीवित करने की भारत सरकार

हसन हुसैन एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट पर लगे गंभीर आरोप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर के चर्चित हसन हुसैन एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़े विद्यालयों में बड़े पैमाने पर वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ट्रस्ट के आजीवन सदस्य, संस्थापक और सचिव मुदस्सिर हुसैन ने आरोप लगाते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की। मामले में एसएसपी से हुई शिकायत में

जन अधिकार पार्टी के नेता राजेश सिंह ने की सांसद पप्पू यादव से मुलाकात

खतौली (रिपोर्टर)। जन अधिकार पार्टी के नेता राजेश सिंह (चीनू भैया) की मुलाकात दिल्ली से श्रीनगर जाते हुए बिहार के सांसद पप्पू यादव (राष्ट्रीय अध्यक्ष जन अधिकार पार्टी) से हुई। बिहार के सांसद पप्पू यादव से बातचीत के दौरान उत्तर प्रदेश चुनाव, वोट अधिकार यात्रा और जनता से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal