सात स्मृति शेष अधिवक्ताओं के आश्रितों को किया 5 लाख की आर्थिक सहायता राशि का वितरण

Share :

मुजफ्फरनगर। अधिवक्ताओं के कल्याण के निहितार्थ आज जिला पंचायत सभागार में जनपद के 07 स्मृति शेष एवं मृतक अधिवक्ताओं के आश्रितों को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। जनपद के प्रभारी जिला न्यायाधीश गोपाल उपाध्याय एवं प्रभारी डीएम संदीप भागिया ने आश्रितों को शॉल उढ़ाकर एवं 5 लाख की आर्थिक सहायता का प्रमाणपत्र देकर उनका सम्मान किया। उन्होंने बताया कि यह राशि आश्रितों के बैंक खातों में हस्तांतरित कर दी गई है।

इससे पूर्व रविवार को प्रदेश स्तर पर लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के द्वारा स्मृति शेष अधिवक्ताओं के आश्रितों को आर्थिक सहायता वितरण कार्यक्रम एवं उनके सम्बोधन का सीधा प्रसारण पंचायत सभागार में किया गया। जिसको उपस्थित सभी स्मृति शेष अधिवक्ताओं के आश्रितों, अधिवक्ताओं, जिला बार एसोसियेशन, सिविल बार के अध्यक्ष, सचिव एवं उपस्थित अधिकारियों ने देखा व सुना गया। आज जनपद के 07 स्मृति शेष/मृतक अधिवक्ताओं के आश्रितों जिनमें निर्मला पत्नी स्व. श्री श्याम वीर ग्राम भोपा, शिल्पा पत्नी स्व. अंकित कुमार आर्यपुरी, पूजा गोयल पत्नी स्व. पुनीत गोयल, ब्रह्मपुरी, चित्रा देवी पत्नी स्व. अजब सिंह, ब्रह्मपुरी, अम्बिका पत्नी स्व. ऋषिपाल सिंह, प्रेमपुरी, राजेन्द्री पत्नी स्व. श्रीपाल बुढ़ाना एवं तृप्ति शर्मा पत्नी स्व. नीरज कांत शर्मा को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। प्रभारी जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं के कार्य सीधे जनहित से जुड़े होते हैं और उनके द्वारा ही लोगों को त्वरित न्याय दिलाने का कार्य किया जाता है। शासन की मंशा है कि शासकीय अधिवक्ताओं को सरकार की तरफ से पूर्ण सहयोग एवं सम्मान मिले एवं उनके आश्रितों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। सरकार इसी हित में निरंतर कार्य कर रही है एवं अधिवक्ताओं का कल्याण प्रदेश सरकार की पहली प्राथमिकता है। इस अवसर पर प्रभारी जिला न्यायाधीश गोपाल उपाध्याय, बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रमोद त्यागी, सिविल बार के बिजेन्द्र मलिक, जिला शासकीय अधिवक्ता राजीव शर्मा ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का सफल संचालन अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर सिविल जज, नगर मजिस्ट्रेट, एसडीएम सदर सहित अन्य अधिवक्तागण आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गंगा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापित हुए लाखों लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में श्री गुरुनानक देव घाट पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान ज्ञानी सोहन सिंह के साथ अरदास की गई और मां गंगा में पुष्प

रोटरी क्लब कनखल का तीज महोत्सव धूमधाम से संपन्न, महिलाओं ने जमकर किया नृत्य और गायन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रोटरी क्लब कनखल द्वारा हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। रानीपुर मोड़ स्थित होटल में गौरी गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने तीज पर्व के पारंपरिक गीतों पर जमकर नृत्य किया। वेशभूषा में बढ़-चढ़कर भाग लिया और तीज गीतों पर नृत्य कर माहौल को रंगीन

रविवार को मुजफ्फरनगर में जज्बा दौड़-12 की तैयारी पूर्ण, दौडे़गे सब साथ-साथ

जज्बा दौड़-12 की हर स्तर पर तैयारी पूर्ण कर ली गई है। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान को दुल्हन की तरह तैयार किया जा रहा है। नगरपालिका, शासन, प्रशासन नई पीढ़ी का साहस एवं उत्साह देखकर सुरक्षा, यातायात आदि की तैयारी मुस्तैदी से कर रहा है। समर्पित युवा टीम के सत्यप्रकाश रेशू, अमित पटपटिया ने

भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर मेन ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर मेन द्वारा तीज महोत्सव का शानदार आयोजन लिंक रोड स्थित एक पार्टी हाल में किया गया।इस पूरे रंगारंग कार्यक्रम को वंदना शर्मा जी के नेतृत्व में मीनू गर्ग,सुनीता शाह,बिंदु टंडन जी ने बहुत रंगारंग माला के रूप में पिरोकर सभी प्रतिभागियों के समक्ष रखा तो हॉल में उपस्थित सभी

एम.जी. पब्लिक स्कूल में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया राष्ट्रीय कृमि दिवस अभियान का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एम.जी. पब्लिक स्कूल में शुक्रवार 14 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि दिवस अभियान की शुरुआत स्वास्थ्य और राष्ट्रप्रेम के संदेश के साथ हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने बच्चों को अपने हाथों से एल्बेंडाजोल की टैबलेट

डीएस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। यहां डीएस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकालकर देश के प्रति अपने प्रेम एवं जज्बे का प्रदर्शन किया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा सहित स्कूल कोऑर्डिनेटर संदीप दीक्षित ने किया। तिरंगा यात्रा में विद्यार्थियों के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई