अव्यवस्थाओं से बेहाल हुए शहर की एटूजेड कॉलोनी के लोग

Share :

मुजफ्फरनगर। क्लब हाउस में ग्रीन एस्टेट एटू जेड कॉलोनी की समस्याओं पर विचार करने के लिए कॉलोनी की तदर्थ समिति की बैठक में रोजमर्रा की जिन्दगी में कॉलोनी के अन्दर सीवर लाईन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, पानी की टंकी, सड़कों, पीने के पानी आदि की समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन समस्या निदान को लेकर कोई संवेदनशीलता नहीं दिखाई जा रही है। कॉलोनी की फेज-3 की पानी की टंकी से रिसाव हो रहा है, जिससे आसपास रहने वाले परिवारों के लिए कभी भी बड़ी व अकल्पनीय दुर्घटना का कारण बन सकती है।
तदर्थ समिति संयोजक योगेश मलिक ने बताया कि इन समस्या से संबंधित शिकायत पत्र एमडीए को देने के साथ इसकी प्रतियां जिलाधिकारी, मंडलायुक्त, नगर विकास मंत्रालय एवं मुख्यमंत्री को भेजी गई हैं। योगेश मलिक ने बताया कि इन सभी समस्याओं के त्वरित समाधान की अपेक्षा से एमडीए में सरकार द्वारा नामित सदस्य शरद शर्मा को कॉलोनी की समस्याओं के आंकलन के लिए बैठक में आमंत्रित किया था। श्री शर्मा ने सभी समस्याओं के समाधान के लिए अपना पूर्ण समर्थन व सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान सुनील जावला, अशोक कुमार, गोपाल स्वरूप, अनुराधा वर्मा आदि ने बताया कि 1 सितम्बर को कॉलोनी के मुख्य द्वार पर प्रात: 10 बजे से 11 बजे तक एक सामूहिक धरना प्रदर्शन करके विरोध व्यक्त करने का निर्णय लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गंगा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापित हुए लाखों लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में श्री गुरुनानक देव घाट पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान ज्ञानी सोहन सिंह के साथ अरदास की गई और मां गंगा में पुष्प

रोटरी क्लब कनखल का तीज महोत्सव धूमधाम से संपन्न, महिलाओं ने जमकर किया नृत्य और गायन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रोटरी क्लब कनखल द्वारा हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। रानीपुर मोड़ स्थित होटल में गौरी गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने तीज पर्व के पारंपरिक गीतों पर जमकर नृत्य किया। वेशभूषा में बढ़-चढ़कर भाग लिया और तीज गीतों पर नृत्य कर माहौल को रंगीन

रविवार को मुजफ्फरनगर में जज्बा दौड़-12 की तैयारी पूर्ण, दौडे़गे सब साथ-साथ

जज्बा दौड़-12 की हर स्तर पर तैयारी पूर्ण कर ली गई है। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान को दुल्हन की तरह तैयार किया जा रहा है। नगरपालिका, शासन, प्रशासन नई पीढ़ी का साहस एवं उत्साह देखकर सुरक्षा, यातायात आदि की तैयारी मुस्तैदी से कर रहा है। समर्पित युवा टीम के सत्यप्रकाश रेशू, अमित पटपटिया ने

भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर मेन ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर मेन द्वारा तीज महोत्सव का शानदार आयोजन लिंक रोड स्थित एक पार्टी हाल में किया गया।इस पूरे रंगारंग कार्यक्रम को वंदना शर्मा जी के नेतृत्व में मीनू गर्ग,सुनीता शाह,बिंदु टंडन जी ने बहुत रंगारंग माला के रूप में पिरोकर सभी प्रतिभागियों के समक्ष रखा तो हॉल में उपस्थित सभी

एम.जी. पब्लिक स्कूल में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया राष्ट्रीय कृमि दिवस अभियान का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एम.जी. पब्लिक स्कूल में शुक्रवार 14 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि दिवस अभियान की शुरुआत स्वास्थ्य और राष्ट्रप्रेम के संदेश के साथ हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने बच्चों को अपने हाथों से एल्बेंडाजोल की टैबलेट

डीएस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। यहां डीएस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकालकर देश के प्रति अपने प्रेम एवं जज्बे का प्रदर्शन किया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा सहित स्कूल कोऑर्डिनेटर संदीप दीक्षित ने किया। तिरंगा यात्रा में विद्यार्थियों के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई