देवभूमि रॉयल्स ने आरपीएल राइडर्स को 39 रन से हराया

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में एमपीएल-2 में खेले जा रहे 25 वें मैच में देवभूमि रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरपीएल राइडर्स को 39 रन से पराजित कर दिया। मैच में शानदार बल्लेबाजी के लिए आस मोहम्मद को मैन आॅफ द मैच चुना गया। इससे पूर्व टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए देवभूमि रॉयल्स की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 220 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से आस मोहम्मद ने शानदार बल्लेबाजी के बूते 75 गेंदों में 119 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 13 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। वहीं बादल सिंह ने 35 और हर्ष भाटी ने 25 रन का योगदान दिया। आरपीएल राइडर्स की ओर से गेंदबाजी में मनीष कश्यप ने 02 विकेट और अतीफ राणा ने 01 विकेट हासिल किया।
मैदान में 221 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरपीएल राइडर्स की टीम 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 191 रन ही बना सकी। टीम की ओर से विश्वेन्द्रा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 69 गेंदों में 117 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि नवीन मिश्रा ने 17 रन बनाए। देवभूमि रॉयल्स की गेंदबाजी में हर्ष भाटी, मोहम्मद शारिक और अर्नव सोढम ने 1-1 विकेट हासिल किया। इस जीत के साथ देवभूमि रॉयल्स ने टूर्नामेंट में मजबूत स्थिति बना ली। मैच के अंत में आस मोहम्मद को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन आॅफ द मैच दिया गया। यह पुरस्कार उन्हें विजय वर्मा पूर्व लॉन टेनिस प्लेयर द्वारा दिया गया। फाइटर आॅफ द मैच का खिताब विश्वेंद्र को दिया, जो पुरस्कार उन्हें शशांक जैन ‘क्रिस्टल बालाजी’ द्वारा दिया गया। इस दौरान देवभूमि रॉयल्स टीम के आॅनर सुमित रोहल, उद्यमी अमित गर्ग, मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन से भूपेंद्र यादव, संजय शर्मा, ओम देव सिंह विकास राठी, रोहित चौधरी, इंद्र माथुर, रोहन त्यागी, अक्षय चौधरी, विनीत चौधरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal