श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने की अर्द्धकुंभ के दौरान मांस मदिरा बिक्री पर रोक लगाने की मांग

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर अर्द्धकुंभ मेले के दौरान कुंभ क्षेत्र में मांस मंदिरा की बिक्री व सेवन पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाये जाने की मांग की है। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि अर्द्धकुंभ की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। कुम्भ नगरी को सजाने संवारने के लिए करोडो रूपये का बजट निर्धारित किया गया है। कुंभ नगरी की सजावट के साथ सनातन परंपरा और कुंभ की पवित्रता बनाए रखने के लिए हरिद्वार कुंभ क्षेत्र में मांस, मदिरा और सूखे नशे पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। लेकिन इस और न तो राज्य सरकार और न ही स्थानीय प्रशासन की तरफ से कोई ध्यान दिया जा रहा है। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि वर्तमान में शहर में जगह-जगह शराब और मांस मंदिरा की बिक्री और सेवन किया जा रहा है। ऑन लाईन भी मांस और मदिरा घर-घर पहुंच रहे हैं। जो सनातन परम्परा के बिलकुल विपरीत है और सनातनियों के लिए चिन्ता का विषय है। इसके अलावा में ड्रग्स व नशीले इंजेक्शन की बिक्री भी खुलेआम हो रही है। जिससे युवा पीढ़ी बर्बादी के कगार पर पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि कुम्भ पर्व की पवित्रता बनाये रखने के लिए हरिद्वार कुम्भ क्षेत्र में मांस-मंदिरा और नशे पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाया जाए। उन्होंने कहा कि संगठन की मांग है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अर्द्धकुंभ अवधि के दौरान हरिद्वार धर्मनगरी में मांस, मंदिरा व नशीले पदार्थाे की बिक्री और सेवन पर पूरी प्रतिबन्ध लगाये जाने के लिए अधिसूचना जारी करें। इस दौरान कोतवाल कमल मुनि, रवि चेतन, सुबोधानंद,रमेशानंद,पवनकृष्ण शास्त्री, स्वामी कार्तिक, गौरव, ऋषि, कपिलानंद आदि मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर में कल 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के मद्देनजर मुजफ्फरनगर जनपद में 23 अक्टूबर 2026 को प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक हरिकेश यादव ने आदेश जारी कर सभी संबंधित शिक्षण

मुजफ्फरनगर में उर्वरक की कालाबाजारी पर निगरानी तेज, 28 स्थानों पर छापेमारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराने और खाद की कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए कृषि विभाग ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। शासन के निर्देशों और जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के आदेशों के अनुपालन में जिला कृषि अधिकारी राहुल सिंह तेवतिया के नेतृत्व में गठित

नगर निगम ने मायापुर हेड रेगुलेटर पर चलाया विशेष सफाई अभियान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर निगम द्वारा डाम कोठी के निकट मायापुर हेड रेगुलेटर पर वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में मुख्य सफाई निरीक्षक श्रीकान्त, सफाई निरीक्षक मोहित कुमार, पर्यावरण पर्यवेक्षक सलेख चंद, नीरज, बलराम, दीपक, प्रदीप एवं विक्रांत सहित नगर निगम के लगभग 60 सफाई कर्मचारी शामिल हुए और लगभग 8 टन कूड़ा

उत्तराखंड में मजबूत हो रही सपा-सत्येंद्र कुमार राय

हरिद्वार (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष और सदस्यता अभियान प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय के हरिद्वार पहुंचने पर प्रदेश सहप्रभारी महंत शुभम गिरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ललतारौ पुल स्थित पार्टी कार्यालय पर फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए सत्येंद्र कुमार राय ने कहा कि अगले वर्ष

संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर मत का अधिकार छीन रहे सत्ता में बैठे लोग-आफताब अहमद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा हरिद्वार के पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हरियाणा के नूंह से विधायक आफताब अहमद ने प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोग सत्ता में बने रहने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर रहे हैं। संविधान से मिला मत का अधिकार

वरिष्ठ नागरिक संगठन ने की ज्वालापुर रेलवे स्टेशन पर सभी ट्रेनों को ठहराव दिए जाने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने ज्वालापुर रेलवे स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से उत्तर रेलवे के जीएम को ज्ञापन प्रेषित कर ज्वालापुर रेलवे स्टेशन पर सभी ट्रेनों को ठहराव दिए जाने की मांग की है। संगठन का कहना है कि करोड़ों रूपए खर्च कर स्टेशन का आधुनिकीकरण और उच्चीकरण किए जाने के बाद भी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal