मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराने और खाद की कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए कृषि विभाग ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। शासन के निर्देशों और जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के आदेशों के अनुपालन में जिला कृषि अधिकारी राहुल सिंह तेवतिया के नेतृत्व में गठित टीम ने जनपद में उर्वरक विक्रेताओं एवं विनिर्माताओं के प्रतिष्ठानों पर आकस्मिक निरीक्षण और छापेमारी की। इस दौरान उर्वरकों की गुणवत्ता की जांच के लिए 13 नमूने एकत्र किए गए।
जिला कृषि अधिकारी राहुल सिंह तेवतिया ने बताया कि जनपद में उर्वरक की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और पॉस (PoS) मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत अनुदानित उर्वरक का वितरण कराने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत कुल 28 स्थानों पर छापेमारी एवं निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के दौरान एक विक्रेता को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया। निरीक्षण के दौरान उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठानों पर स्टॉक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर तथा अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच की गई। संबंधित विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि सभी अभिलेख नियमित रूप से अद्यतन रखें और भविष्य में भी रिकॉर्ड पूर्ण एवं व्यवस्थित बनाए रखें, ताकि उर्वरक वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे।

कृषि विभाग के अनुसार जनपद में सहकारी एवं निजी क्षेत्र के माध्यम से किसानों को निर्धारित दरों पर विभिन्न प्रकार के उर्वरक उपलब्ध कराए जा रहे हैं। विभाग ने स्पष्ट किया कि पॉस मशीन के जरिए उर्वरक वितरण सुनिश्चित कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अभियान के दौरान जनपद में उर्वरक की कालाबाजारी अथवा जमाखोरी का कोई मामला सामने नहीं आया। कृषि विभाग की इस कार्रवाई को किसानों के हितों की सुरक्षा, उर्वरकों की गुणवत्ता बनाए रखने और वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विभागीय निगरानी जारी रहने से किसानों को निर्धारित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने तथा अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण रखने में मदद मिलेगी।

मुजफ्फरनगर में कल 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के मद्देनजर मुजफ्फरनगर जनपद में 23 अक्टूबर 2026 को प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक हरिकेश यादव ने आदेश जारी कर सभी संबंधित शिक्षण






