सशक्त महिलाएं समृद्ध प्रदेश की आधारशिला: गीता शाक्य

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर के मेरठ रोड स्थित आईटीआई कॉलेज परिसर में व्यावसायिक शिक्षा व कौशल विकास विभाग, मुजफ्फरनगर द्वारा सशक्त नारी-समृद्ध उत्तर प्रदेश थीम पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद गीता शाक्य एवं मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सहभागिता करते हुए मातृशक्ति को संबोधित किया।

मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने कहा कि आज की नारी केवल परिवार की शक्ति नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला भी है। भारत की संस्कृति में नारी को सदैव सम्मान व गौरव का स्थान प्राप्त रहा है, और आज के समय में महिलाएं शिक्षा, विज्ञान, प्रशासन, उद्यमिता व विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा से देश को नई दिशा दे रही हैं। उन्होंने सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए संचालित योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि कौशल विकास व शिक्षा के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने छात्राओं व महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने भीतर की क्षमता को पहचानें, आत्म विश्वास के साथ आगे बढ़ें और समाज में सकारात्मक परिवर्तन की अग्रदूत बनें।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि सशक्त नारी-समृद्ध उत्तर प्रदेश केवल एक नारा नहीं बल्कि सरकार की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं शिक्षित व आत्मनिर्भर बनती हैं तो पूरा समाज और राष्ट्र मजबूत होता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा, शिक्षा, स्वरोजगार और कौशल विकास के लिए अनेक योजनाएं चला रही है, जिनके माध्यम से लाखों महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि आईटीआई और कौशल विकास संस्थान प्रदेश में महिलाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने सभी महिलाओं से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण व शिक्षा के अवसरों का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनें और अपने परिवार तथा समाज के विकास में सक्रिय योगदान दें।
कार्यक्रम में तमाम सामाजिक संगठनों, छात्राओं, प्रशिक्षुओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम संचालन अमिता चौधरी द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को प्रभावी और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया। इस दौरान नगरपालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व विधायक सुशीला अग्रवाल, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता सैनी, पूर्व अध्यक्ष अंजलि चौधरी, आंचल तोमर, भाजपा नेता ममता अग्रवाल, महामंत्री रेनू गर्ग, रीना अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन अंजू अग्रवाल, बबीता गुप्ता, एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीणा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर, डायरेक्टर चंचल सक्सेना, प्रधानाचार्य एमजी पब्लिक मोनिका, सरिता अरोरा, पारुल सिंघल, सोनम सिंह, पूनम चौधरी, निवेश सैनी, रितु त्यागी, महेशो चौधरी, अंजलि चौधरी, वंशिका, श्वेता कौशिक, रीना पंवार, बबीता गुप्ता, मितिका गर्ग, रीना अग्रवाल, नीति अग्रवाल, सुदेश, रेखा वर्मा, पूजा सैनी, नीरज गौतम, शालू सैनी, मनीष तायल, अनु अग्रवाल, सूची अग्रवाल, नीरू अग्रवाल समेत सैकड़ों की संख्या में मातृ शक्ति व विभागीय अधिकारी, संस्थान के शिक्षक, छात्राएं, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal