इस बार अर्ध कुंभ मेले की कमान महिला अधिकारी के जिम्मे रहेगी

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धर्मनगरी हरिद्वार में वर्ष 2027 में प्रस्तावित अर्धकुंभ मेले को भव्य और दिव्य रूप में आयोजित करने की तैयारी चल रही है। खास बात यह है कि इस आयोजन के संचालन की कमान किसी महिला अधिकारी के हाथ में है। भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सोनिका को मई 2025 में कुंभ मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस जिम्मेदारी के साथ सोनिका राज्य कर आयुक्त और अपर सचिव मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी भी देख रही हैं। कुंभ और अर्धकुंभ जैसे धार्मिक आयोजन में पुरुष अधिकारियों की ही प्रधानता रही है, लेकिन अब प्रशासनिक सेवा में कार्यरत महिलाओं को भी नेतृत्व की अग्रिम पंक्ति में अवसर मिल रहा है। कुंभ मेला अधिकारी के पद पर सरकार के इस निर्णय को सामाजिक बदलाव के रूप में भी देखा जा सकता है।
सोनिका हरिद्वार कुंभ मेला के इतिहास में (1986 के बाद से) इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालने वाली पहली महिला आइएएस अधिकारी हैं। इससे पहले कुंभ और अर्धकुंभ के दौरान पुरुष अधिकारियों की तैनाती इस पद पर हुई है। मेलाधिकारी की जिम्मेदाारी संभालने के बाद सोनिका हर दिन अर्धकुंभ के स्थाई और अस्थायी कार्यों की प्रगति की निगरानी कर रही हैं।
मेलाधिकारी सोनिका ने अखाड़ों के अलावा आश्रमों के संतों, होटल-धर्मशाला संचालकों के अलावा व्यापारियों के साथ भी बैठक की है। उन्होंने यातायात व्यवस्था, सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, बिजली, चिकित्सा सेवाएं स्थापित करने और बेहतर संचालन करने के लिए सुझाव मांगे हैं, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित भी किया जा रहा है। सोनिका कहती हैं कि उनकी प्राथमिकताओं में भीड़ प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, आधुनिक तकनीक का उपयोग, शहर का ढांचागत विकास शामिल है। सोनिका उत्तराखंड कैडर की 2010-बैच की आइएएस अधिकारी और आइआइटी पोस्टग्रेजुएट हैं। सोनिका रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) में वैज्ञानिक के रूप में काम कर चुकी हैं। उन्होंने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में पहली नियुक्ति से लेकर अलग-अलग पदों की अपनी जिम्मेदारी को बेहद ही गंभीरता पूरा किया है।
सोनिका ने जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी, जिसके लिए लोग आज भी उन्हें खास तौर पर याद करते हैं। उनके शांत और रणनीतिक कार्यशैली के लिए भी जानी जाती हैं। वह जिलाधिकारी टिहरी, देहरादून, सीईओ स्मार्ट सिटी परियोजना देहरादून, सचिव के तौर पर पर्यटन, स्वास्थ्य जिम्मेदारियों के अलावा सीईओ उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal