रोटरी क्लब कनखल का तीज महोत्सव धूमधाम से संपन्न, महिलाओं ने जमकर किया नृत्य और गायन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रोटरी क्लब कनखल द्वारा हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। रानीपुर मोड़ स्थित होटल में गौरी गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने तीज पर्व के पारंपरिक गीतों पर जमकर नृत्य किया। वेशभूषा में बढ़-चढ़कर भाग लिया और तीज गीतों पर नृत्य कर माहौल को रंगीन बना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गौरी गर्ग ने की, जबकि सह-अध्यक्ष राधिका अग्रवाल रहीं। भावना वासुदेव तीज क्वीन चुनी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही गौरी गर्ग ने कहा कि तीज का त्योहार हमारी संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। रोटरी क्लब कनखल का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच देना और सामाजिक सौहार्द बढ़ाना है। सभी महिलाओं ने जिस उत्साह से कार्यक्रम में भाग लिया वह सराहनीय है। उन्होने बताया कि तीज पर सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। वरिष्ठ रोटेरियन नरेश रानी गर्ग ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी तीज महोत्सव में महिलाओं की भारी भागीदारी रही। ऐसे आयोजन समाज में एकता को मजबूत करते हैं। तीज पर्व का धार्मिक और पौराणिक महत्व भी है। कार्यक्रम की सह-अध्यक्ष राधिका अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं ने मेहंदी, झूला, गीत और खेलों के माध्यम से तीज के महत्व को जीवंत किया। रोटरी क्लब आगे भी ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा। इस अवसर पर सरिता अग्रवाल, ममता अरोड़ा, अनूपा सुबुद्धि, शीलू भाटिया, सौम्या गर्ग, विनीशा गर्ग, सिमरनजीत कौर, नीतू, रिचा, अर्चना, हर्षिता आदि सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में रंग-बिरंगे परिधान, मेहंदी, झूले और लोकगीतों ने तीज के पर्व को यादगार बना दिया।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10

विवाहिता की गाजियाबाद में मौत मामले में परिजनों में आक्रोश, ससुराल के बाहर शव रखकर किया हंगामा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हनुमान चौक के निकट मोहल्ला घेर कालेराय निवासी सुशील तायल की पुत्री प्राची की गाजियाबाद के थाना वेब सिटी क्षेत्र अंतर्गत अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला बुधवार को उस वक्त गरमा गया, जब विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार देर शाम

नौ माह में वन विभाग ने 370 कोबरा सहित रेस्क्यू किए 2221 वन्यजीव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार वन प्रभाग ने इस वर्ष बाईस सौ वन्यजीवों को रेस्क्यू किया है। वन विभाग के 1 जनवरी से 24 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार जिले की अलग-अलग रेंज में 2,221 वन्यजीवों का रेस्क्यू किया गया है। सबसे अधिक सांप रेस्क्यू किए गए है। जिनमें 370 कोबरा, 323 वाइपर, 246 धामन

अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन के विशेष आयोजन के लिए स्पेशल इवेंट ग्रुप द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर पतंजलि के प्रदर्शन कला विभाग में समन्वयकों, अतिरिक्त समन्वयकों एवं स्वयंसेवकों की बैठक आयोजित कर तैयारियों पर चर्चा की गयी। बैठक में स्पेशल इवेंट ग्रुप के मुख्य संयोजक स्वामी आर्षदेव

भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी ने दिया कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरूद्ध भाटी ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन देकर वार्ड 4 स्थित सूखी नदी से सटी रामगढ़ बस्ती में सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने की मांग की है। अनिरूद्ध भाटी ने बताया कि बस्ती में लगभग 1200 की आबादी निवास करती हैं। भारी बरसात के

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गयी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 24 सितम्बर को ग्राम हरचंदपुर मंगलौर निवासी विनय कुमार ने भेल सेक्टर-4 पीठ बाजार से बाइक चोरी कर लिए जाने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal