डीएस पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर। डीएस पब्लिक स्कूल में श्री कृष्ण जन्मोत्सव के आयोजन में नन्हें मुन्हे बच्चों ने श्री कृष्ण लीलाओं की मनमोहक झांकियों का प्रदर्शन किया। बच्चों ने राधा कृष्ण, मैया यशोदा, नंद बाबा व ग्वाल बालों का रूप धरते हुए कृष्ण लीलाओं को स्कूल प्रांगण में जीवन्त कर दिया। बच्चों ने इन लीला के सुदंर मंचन करके भगवान श्री कृष्ण की महिमा का गुणगान किया। बच्चों ने संदेश दिया कि भगवान श्रीकृष्ण ने भी वनों, नदियों, पर्वतों व गायों को पूजने का संदेश दिया था। ऐसे में हमें वन, नदियों व पर्वतों की रक्षा करते हुए उनका पूजन करना चाहिए। लघु नाटिका में आराध्या चौधरी, आराध्या शर्मा, नव्या, नमरा, स्तुति, रूहानिका, अवनी, अनन्या, अक्षत, ऋषभ, उदित, अवी, आजाद, भव्य, निहारिका, मयंक, अनन्या पाल, प्रीयम, रूद्र, ईशानी आदि ने सुंदर अभिनय करकेसभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। नर्सरी ग्रुप के बच्चों के लिए राधा कृष्ण व कृष्ण लीला थीम पर आधारित फैंसी ड्रेस कंपटीशन आयोजित किया गया। जिसमें नन्हें मुन्ने बच्चे राधा कृष्ण की मनमोहक पोशाक पहन कर आए व लीलाओं में मंचन किया।
बच्चों ने कृष्ण भक्ति गीतों पर नृत्य किया। वहीं विद्यालय में कृष्ण लीलाओं से संबंधित सुंदर व मोहक झांकियां भी सभी के आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान बांसुरी, मटकियों, मुकुट व बंदनवारों का भी प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मुकुट, बांसुरिया, डेकोरेटेड और थालियां आकर्षण का केंद्र रही। स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन तथा प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने बच्चों को कृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं तथा उनके दर्शन के विषय में समझाते हुए उन्होंने भगवान श्री कृष्ण से सभी की मंगल कामना के लिए प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal