मुजफ्फरनगर। शनिवार को यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती लिखित परीक्षा कड़ी सुरक्षा एवं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में जनपद के 16 परीक्षा केन्द्रों पर निर्विघ्न संपÖा हुई। इस बीच परीक्षा की प्रथम एवं द्वितीय पाली में कुल पंजीकृत 15,888 अभ्यर्थियों में से कुल 11,703 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। वहीं दोनों पालियों में 4,185 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस दौरान किसी केंद्र पर कोई अभ्यर्थी वांछनीय या अनुचित साधनों का प्रयोग करते नहीं पकड़ा गया। परीक्षा के दौरान दो अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें परीक्षा केन्द्र पर ही तत्काल प्राथमिक उपचार दिलाया गया। इस दौरान परीक्षा को सुचारू एवं नकलविहीन सम्पÖा कराने के लिए जनपद में एक पुलिस अधीक्षक, तीन सीओ, 19 निरीक्षक, 103 उप निरीक्षक, 260 मुख्य आरक्षी व आरक्षी, 80 आरक्षी, 2 पीएसी प्लाटून, 8 यातायात उपनिरीक्षक, 27 यातायात आरक्षी, मुख्य आरक्षी व 27 यातायात होमगार्ड की ड्यूटी प्रशासन द्वारा लगाई गयी।
शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा कड़ी सुरक्षा एवं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में जिले के 16 परीक्षा केन्द्रों पर निर्विघ्न संपÖा हुई। इस बीच परीक्षा की प्रथम एवं द्वितीय पाली में कुल पंजीकृत 15,888 अभ्यर्थियों में से कुल 11,703 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। वहीं दोनों पालियों में 4,185 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। मुजफ्फरनगर जनपद में संपÖा पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा में दूसरे दिन नगरीय क्षेत्र में चहल पहल जारी रही। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन की तरह सघन जांच पड़ताल के बाद प्रवेश दिया गया, वहीं अभ्यर्थियों के हाथों में बंधे कलावे, राखियां व अन्य सामान पहले दिन के मुकाबले कम देखने को मिला, लेकिन जो इस बीच जांच टीम के रडार पर आया, उसके कलावे व राखियां खुलवाने के बाद परीक्षा कक्षों में प्रवेश दिया गया। परीक्षा को जिले में निर्विघ्न संपÖा कराने के लिए इस दौरान डीएम अरविन्द मnप्पा बंगारी व एसएसपी अभिषेक सिंह ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने के साथ केन्द्र व्यवस्थापक के साथ स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट को किसी तरह की लापरवाही बरतने के प्रति सचेत करते हुए परीक्षा को नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण संपÖा कराने के निर्देश दिए। दूसरे दिन जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस-प्रशासन की टीम पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर दिखाई दी।

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम






