रिश्वतखोर विद्युत कर्मचारी को एक्सईएन ने किया सस्पेंड

Share :

मुजफ्फरनगर। विद्युत उपभोक्ता से लगे जुर्माने की रकम को आधा कराने के नाम पर मांगी रिश्वत के पांच हजार रुपए लेते रंगे हाथों एंटी करप्शन की टीम द्वारा रंगे हाथों पकड़े विद्युत कर्मी पर विभागीय कार्यवाही की गई है। अधिशासी अभियंता टाउनहाल ने आरोपी कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को मेरठ कोर्ट में पेश करने के साथ कोर्ट के आदेश पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत जेल भेज दिया।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महमूदनगर निवासी कारपेंटर जहांगीर के अनुसार 26 जून को जब वह घर नहीं था इस दौरान न्यू रुड़की रोड बिजलीघर के टीजी-टू कर्मचारी मनीष गुप्ता अन्य कर्मियों के साथ उसके घर पहुंचा और मीटर खराब बताकर बदल दिया और उसको फोन पर यह जानकारी दी। बाद में बताया कि उसका विद्युत मीटर जांच में टैम्पर्ड पाया गया है। इसके लिए 1 लाख 77 हजार रुपये से ज्यादा का जुर्माना विभागीय अफसरों ने लगाया है। जहांगीर ने इसे कम करने का आग्रह किया। आरोप है कि मनीष ने जुर्माने को आधा कराने के नाम पर रिश्वत में पैसों की डिमांड की। उसने अपनी पत्नी के जेवरों को गिरवी रखकर 50 हजार रुपए दिए। बाद में 15 हजार रुपये और दिए। इसके बाद 5 हजार के लिए उस पर कई दिनों से मनीष दबाव बना रहा था। इससे परेशान होकर जहांगीर ने 17 अगस्त को सहारनपुर एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी, जिसके बाद मनीष को पकड़ने का जाल बिछाया गया। शुक्रवार सुबह मनीष ने जहांगीर को रिश्वत की रकम देने के लिए कच्ची सड़क पर पेड़ वाली गली में बुलाया। वहां उससे उसने पांच हजार रुपये लिए। इस दौरान एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
विद्युत नगरीय वितरण खंड प्रथम टाउनहाल के अधिशासी अभियंता डीसी शर्मा ने बताया कि एंटी करप्शन टीम द्वारा रिश्वत लेने के आरोप में न्यू रुड़की रोड बिजलीघर पर तैनात टीजी-2 मनीष गुप्ता को प्रथम दृष्टया जांच में आचरण नकारात्मक पाये जाने पर उसको सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी जेल में है, इस कारण उसे नोटिस जारी नहीं किया जा सकता, जेल से आने के बाद इस प्रकरण में विभागीय स्तर पर जांच कराई जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई