मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। द इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आफ इंडिया द्वारा जनवरी-2026 में आयोजित किए फाइनल कोर्स की परीक्षा का परिणाम बीते दिवस घोषित कर दिया गया। परीक्षा परिणामों में शहर के अर्णव गुप्ता ने कड़ी मेहनत और लगन के साथ बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर परिवार के साथ मुजफ्फरनगर शहर का नाम रोशन किया है। शनिवार को इस परिवार में खुशी का माहौल देखने को मिला।
बता दें, चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अर्णव गुप्ता नगरपालिका परिषद के वार्ड 30 के सभासद नवनीत गुप्ता के भतीजे हैं। सभासद नवनीत गुप्ता ने अपने भतीजे की इस उपलब्धि पर अर्णव गुप्ता को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से अर्णव गुप्ता ने जनपद के साथ-साथ अपने माता-पिता एवं परिवार का नाम गौरवान्वित किया है और उनकी मेहनत का परिणाम उन्हें मिला है।

हरिद्वार पहुंची मिस यूनिवर्स उत्तराखंड राधिक सिंघल
हरिद्वार (रिपोर्टर)। चंद्राचार्य चौक स्थित साया डेमिफाइन ज्वैलरी शोरूम का उद्घाटन मिस यूनिवर्स उत्तराखंड राधिका सिंघल ने रिबन काटकर किया। शोरूम स्वामी मानव मल्होत्रा, निधि मल्होत्रा, गौरव मल्होत्रा, लवली भसीन एवं जीत ने बुके देकर मिस यूनिवर्स उत्तराखंड राधिका सिंघल का स्वागत किया। शुभकामनाएं देते हुए राधिका सिंघल ने कहा कि शोरूम में उपलब्ध प्लेटेड






