अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में आर्ट एण्ड क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज, जडौदा, मुजफ्फरनगर में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में आर्ट एण्ड क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रबन्धक जिला महिला अस्पताल प्रियंका तोमर, जिला समन्वयक बेसिक शिक्षा विभाग सुशील कुमार, बाल कल्याण समिति सदस्य डॉ0 राजीव कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण स्वयंसेवक गौरव मलिक, श्री धनीराम, बालिकाओं एवं प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में बैडमिंटन प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं सृष्टि, अनामिका, पीहू, विधि, आरूषी, शिवी, अनुश्री दहिया, आफिया, प्रियांशी पाल, खुशी, निवेदी, आराध्या, इच्छा, अंशिका शुक्रालिया इत्यादि को अतिथियों द्वारा अंगवस्त्र एवं मोमोन्टो देकर सम्मानित किया गया।

प्रियंका तोमर ने अपना सम्बोधन देते हुए कहा कि इस अवसर पर विद्यार्थियों ने बहुत ही शानदार आर्ट एण्ड क्राफ्ट की प्रदर्शनी लगायी है। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के अधिकारों, सम्मान, समानता और उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए समर्पित है। महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में पुरूषों के साथ कदम से कदम बढाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। सुशील कुमार ने बताया कि यह दिन हमें याद दिलाता है कि शिक्षा, राजनीति, विज्ञान, खेल और हर क्षेत्र में महिलाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और उन्हें समान अवसर मिलने चाहिए। डॉ0 राजीव कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरूआत 1908 में अमेरिका में महिला के अधिकारों के आन्दोलन से हुई। महिलाओं ने बेहतर काम परिस्थितियों, उचित वेतन और मतदान के अधिकारों की मांग की थी। बाद में 1910 में कोपेनहेगर सम्मेलन में इस दिवस को अन्तर्राष्ट्रीय दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा गया और तब से यह दुनियाभर में मनाया जाने लगा। इस क्रम में गौरव मलिक ने कहा कि महिलाओं को समान अधिकार और अवसर दिलाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है, यह केवल सरकार के आदेशों तक सीमित न रहेें।
प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को पूजनीय और शक्ति स्वरूप माना गया है। भारतीय ग्रंन्थों में कहा गया ‘‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता’’।
आर्ट एण्ड क्राफ्ट की प्रदर्शनी में अमरीश कुमार के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने बहुत ही शानदार पेंटिग, प्रोट्रेट, स्टोन आर्ट एवं क्राफ्ट बनाकर सभी को अभिभूत किया, जिसमें अनमोल, अर्पिता, आराध्या, खुशी, शिवांश, विधि, सावन, अदिति, फरहान आदि विद्यार्थियों ने अपनी कलाकृतियों द्वारा श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जितेन्द्र कुमार, नितिन बालियान, सतकुमार, रजनी शर्मा, रूपेश, शुभम कुमार आदि का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री बालाजी शनिदेव मंदिर का 12वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जगजीतपुर स्थित श्री बालाजी शनिदेव मंदिर का 12वा वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान आसपास क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम आयोजक अनिल मिश्रा ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम अंतर्गत सुंदर कांड पाठ, भगवान बालाजी, 56 भोग,

डयूटी पर जा रहे युवकों पर फायरिंग, पुलिस ने दो नाबालिगों सहित पांच दबोचे

हरिद्वार (रिपोर्टर)। डयूटी पर जा रहे युवकों पर भेल फाउण्ड्री गेट के पास फायरिंग की घटना में शामिल 2 नाबालिगो सहित 5 आरोपियो को रानीपुर पुलिस ने दबोच लिया। आरोपियों ने आपसी रंजिश के कारण आरोपियो घटना को अन्जाम दिया था। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 2 तमंचे, 1 जिंदा कारतूस व 3 चाकू

इंडिया एलाइंस को माफ नहीं करेंगी महिलाएं-अलका गुर्जर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पारित नहीं होने के बाद से भाजपा कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर महिला विरोधी होने का आरोप लगा रही है। बृहष्पतिवार को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री अलका गुर्जर ने हरिद्वार में प्रैसवार्ता में कांग्रेस पर हमला बोला। पुराना रानीपुर मोड़ के पास एक

पुलिस ने किया रवि चौहान हत्याकांड का खुलासा, जमीनी विवाद में हुई थी हत्या

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने रवि चौहान हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ज्वालापुर कोतवाली में प्रैसवार्ता के दौरान पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि 17 अप्रैल को सीतापुर निवासी रवि चौहान की पत्नी ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करायी थी। 19 अप्रैल को रवि

स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वामी कपिलानंद सरस्वती को निरंजनी अखाड़े का महामंडलेश्वर नियुक्त किया गया है। कनखल स्थित जगद्गुरू आश्रम में जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज की अध्यक्षता एवं श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी के संयोजन में आयोजित पट्टाभिषेक समारोह

शत-प्रतिशत परिणाम के साथ भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर का परचम, आकांक्षा का जनपद में चौथा स्थान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी मुजफ्फरनगर ने एक बार फिर उत्कृष्टता की नई ऊँचाइयों को छूते हुए शिक्षा जगत में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। विद्यालय का शत-प्रतिशत परिणाम संस्था की गुणवत्ता, अनुशासन और समर्पित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal