पालिका चेयरपर्सन ने परखी पालिका कार्यालयों की व्यवस्था

Share :

मुजफ्फरनगर। शनिवार को नगरपालिका परिषद् चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने टाउनहाल पहुंचने के साथ ही विभागीय अफसरों व कर्मचारियों की बैठक लेते हुए जनहित कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर पूरे कराने के निर्देश दिए। वहीं श्री जन्माष्टमी के पर्व के दृष्टिगत पालिका क्षेत्र में सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। बाद में उन्होंने सभी कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए कार्यों की प्रगति की जानकारी लेने के साथ अधीनस्थों को समय से कार्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए।
पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप शनिवार को दोपहर के समय टाउनहाल पहुंची। यहां पर उन्होंने अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय बैठक लेते हुए जहां एक ओर विभागीय कार्यो की प्रगति की समीक्षा की। वहीं श्री जन्माष्टमी पर्व के लिए विशेष तौर पर मंदिरों के आसपास सफाई, पथ प्रकाश के साथ इस दौरान शहर में निर्बाध पेयजलापूर्ति के लिए विशेष निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने शहर में प्रस्तावित निर्माण और विकास कार्यों को लेकर भी विभागीय अधिकारियों और पटल लिपिकों से विस्तार से चर्चा की। इसके साथ उन्होंने ईओ पालिका डॉ. प्रज्ञा सिंह को निर्देशित किया कि वो जन्माष्टमी पर्व के लिए विशेष तौर से पथ प्रकाश व्यवस्था कराने के साथ मंदिरों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलवाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने सभी कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए कर्मचारियों की उपस्थिति को परखने के साथ विभागीय कार्यों की प्रगति की विस्तार से जानकारी भी ली। इस दौरान चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के साथ सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, सभासदपति कपिल पाल, ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, प्रभारी कार्यालय अधीक्षक पारूल यादव व अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई