अंबा वॉरियर्स ने 7 विकेट से भवानी लायंस को किया पराजित

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को खेले जा रहे मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग (एमपीएल-2) के लीग मुकाबले में अंबा वॉरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भवानी लायंस को 7 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। इससे पूर्व पहले बल्लेबाजी करते हुए भवानी लायंस की टीम ने कुल 19.3 ओवर में 114 रन बनाए। टीम की ओर से लविश ने सबसे ज्यादा 24 रन, जबकि विशाल सिंह ने 20 रन का बड़ा योगदान दिया। अंबा वॉरियर्स की ओर से गेंदबाजी में खेल मैदान में डटे अंकुर बलियान ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इस बीच 04 विकेट झटके, जबकि जतिन ने 3 विकेट अपने नाम किए।
भवानी लायंस टीम के लक्ष्य का पीछा करने खेल मैदान में इस बीच उतरी अंबा वॉरियर्स की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 15.4 ओवरों में 116 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। अंबा वॉरियर्स टीम की ओर से प्रियांशु गौतम ने नाबाद 38 रन और विवेक सरोधा ने 29 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। मैच में शानदार गेंदबाजी के लिए अंकुर बलियान को मैन आॅफ द मैच चुना गया। इस रोमांचक जीत के साथ अंबा वॉरियर्स ने लीग में अपनी स्थिति भी मजबूत कर ली है। आज का मैन आॅफ द मैच अंकुर को दिया गया, जो पुरस्कार उन्हें भूपेंद्र यादव अध्यक्ष मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा दिया गया। वहीं दूसरी ओर फाइटर आॅफ द मैच का खिताब नवीन कलानिया को यूपीसीए के अंपायर रवि कौशिक ने दिया। मैच का आनंद लेने के लिए इस दौरान मुख्य रूप से सचिव मनोज पुंडीर, ज्वॉइंट सचिव ओमदेव सिंह, रोहित चौधरी, विकास राठी, कुशल पाल सिंह, उपाध्यक्ष अरविंद भारद्वाज, दुर्गा इस्पात से नरेन्द्र गोयल, वैभव गोयल टिहरी, संजय शर्मा, रोहन त्यागी, अमित चौधरी वसुंधरा रेजीडेंसी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पीआर पब्लिक स्कूल गांधी कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद (उदय शाखा) द्वारा शनिवार 12 सितंबर को पी.आर. पब्लिक स्कूल, गांधी कॉलोनी, मुजफ्फरनगर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान के दो विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विद्यालय के लगभग 150 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की निःशुल्क आंखों की जांच की गई। नेत्र परीक्षण

श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ द्वारा पहली बार भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, 16 सितंबर से उमड़ेगी श्रद्धा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर में धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना को जगाने के लिए ‘श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ संस्था द्वारा एक अनूठा और भव्य आयोजन किया जा रहा है। नगर की श्रद्धालु महिलाओं की ओर से पहली बार आयोजित होने जा रही इस श्रीमद्भागवत कथा को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह है। संस्था से जुड़ीं नीलू अग्रवाल

जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नैशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड ने नैनीताल जनपद के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत एवं सूचना विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है। जनपद हरिद्वार के जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह सहित

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

रालोद गठबंधन की सीमा में रहकर ही जनता की सेवा करेगा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता रालोद कार्यालय सर्कुलर रोड पर आयोजित किया गया।सर्वप्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है खास तौर पर पुरकाजी क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है अनेक वक्ताओं ने रालोद कार्यालय में अव्यवस्था का भी उल्लेख

खिलाड़ियों को शीघ्र मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं : मंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुज़फ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लगभग ₹814.82 लाख की लागत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal