मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद (उदय शाखा) द्वारा शनिवार 12 सितंबर को पी.आर. पब्लिक स्कूल, गांधी कॉलोनी, मुजफ्फरनगर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान के दो विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विद्यालय के लगभग 150 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की निःशुल्क आंखों की जांच की गई। नेत्र परीक्षण के दौरान कुछ बच्चों की दृष्टि कमजोर पाई गई तथा कुछ बच्चों के चश्मे के नंबर में बदलाव पाया गया। ऐसे छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को विद्यालय द्वारा सूचित किया जाएगा, ताकि समय रहते उनकी आंखों की उचित जांच एवं उपचार कराया जा सके। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विष्णु स्वरूप अग्रवाल जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या मीना सिंघल व प्रबन्धक अशोक सिंघल को पटका पहना कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयोजक श्री विचित्र विजय गुप्ता एवं पूनम गुप्ता, अध्यक्ष प्रगेश गौतम, सचिव निखिल गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजकुमार शर्मा तथा महिला सहभागिता प्रमुख पूनम गुप्ता का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का उद्देश्य बच्चों एवं शिक्षकों में आंखों से संबंधित समस्याओं की समय रहते पहचान करना तथा उन्हें बेहतर नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।

खेल मैदान पर श्री राम कॉलेज बना ओवरऑल *विजेता*
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्थानीय चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में दो दिवसीय मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की अंतर महाविद्यालय कबड्डी पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता का समापन आज बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ पुरुष वर्ग में छः महाविद्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया, प्रदर्शन के आधार पर चार महाविद्यालय की टीम अंतिम लीग मैच खेलने पहुंची, जिसमें





