मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर में धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना को जगाने के लिए ‘श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ संस्था द्वारा एक अनूठा और भव्य आयोजन किया जा रहा है। नगर की श्रद्धालु महिलाओं की ओर से पहली बार आयोजित होने जा रही इस श्रीमद्भागवत कथा को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह है। संस्था से जुड़ीं नीलू अग्रवाल और रेणु अग्रवाल के विशेष प्रयासों और प्रेरणा से इस महिला संगठन की शुरुआत हुई है, जो इस पूरे आयोजन की मुख्य सूत्रधार हैं। यह भव्य कथा 16 सितंबर से 23 सितंबर तक आशीर्वाद बैंकट हॉल में आयोजित की जाएगी। कथा व्यास के रूप में सुप्रसिद्ध कथावाचक और संत हिमेश शास्त्री जी महाराज अपने मुखारविंद से ज्ञान और भक्ति की रसगंगा बहाएंगे। शास्त्री जी के प्रवचन साधना टीवी जैसे प्रतिष्ठित चैनलों और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी प्रसारित होते हैं।
कथा के पहले दिन, बुधवार, 16 सितंबर को सुबह 8:30 बजे शिव दुर्गा मन्दिर, लक्ष्मण विहार से एक भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल (आशीर्वाद बैंकट हॉल) तक पहुँचेगी।
मुख्य कथा प्रतिदिन अपराह्न (दोपहर) 3:00 बजे से प्रारंभ होगी। आठ दिनों तक चलने वाले इस आध्यात्मिक महोत्सव में भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं और प्रसंगों का सजीव वर्णन किया जाएगा।
कथा महोत्सव की मुख्य तिथियां और प्रसंग:
* 16 सितंबर (बुधवार): श्रीमद्भागवत महात्म्य कथा प्रारंभ, राजा परीक्षित को श्राप, शुकदेव जी का आगमन एवं श्री कृष्ण जन्मोत्सव का विशेष आयोजन।
* 17 सितंबर (बृहस्पतिवार): श्री शुक परीक्षित चरित्र, मनुकर्दम चरित्र, वराह अवतार एवं कपिलोपदेश।
* 18 सितंबर (शुक्रवार): श्री सती चरित्र, ध्रुव आख्यान, जड़ भरत चरित्र, अजामिलोद्धार एवं नृसिंह अवतार।
* 19 सितंबर (शनिवार): गजेन्द्र मोक्ष, वामन अवतार, श्रीराम चरित्र, श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं नन्दोत्सव की धूम।
* 20 सितंबर (रविवार): श्री कृष्ण बाललीला, गोवर्धन लीला, छप्पन भोग एवं अन्नकूट महोत्सव।
* 21 सितंबर (सोमवार): रासलीला एवं श्रीकृष्ण रुक्मणी मंगल विवाह का भव्य प्रसंग।
* 22 सितंबर 2026 (मंगलवार): सुदामा चरित्र, भागवत धर्म, उद्धवोपदेश एवं श्रीमद्भागवत कथा सार के साथ कथा विश्राम।
* 23 सितंबर (बुधवार): विशाल हवन, प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन।
संस्था की संस्थापकों और प्रबंध समिति ने नगर के समस्त धर्मप्रेमी भाई-बहनों और माता-बहनों से अनुरोध किया है कि वे समय से कथा स्थल पर पहुँचकर शास्त्री जी के भजनों और आध्यात्मिक विचारों का लाभ उठाएं तथा अपने जीवन को कृतार्थ करे। प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व चेयरमैन अंजू अग्रवाल, भीम कंसल, रेन गुप्ता,अंजू गोयल, हेमलता, अंजू अग्रवाल, निधी गुप्ता, सुचित्ता गोयल, चारू भारदाज, मिथलेश, मोनिका गोयल, अंजना कंसल, श्रुति आदि मौजूद रहीं।

खेल मैदान पर श्री राम कॉलेज बना ओवरऑल *विजेता*
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्थानीय चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में दो दिवसीय मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की अंतर महाविद्यालय कबड्डी पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता का समापन आज बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ पुरुष वर्ग में छः महाविद्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया, प्रदर्शन के आधार पर चार महाविद्यालय की टीम अंतिम लीग मैच खेलने पहुंची, जिसमें





