पीआर पब्लिक स्कूल में श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मना

Share :

मुजफ्फरनगर। नगर के गढ़ी पचेंडा रोड स्थित पीआर पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्मोत्सव के कार्यक्रम का आयोजन मां सरस्वती के समक्ष स्कूल प्रबंधन समिति सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में सोनिया शर्मा, राखी पाल और कक्षा 11 की छात्राओं मुस्कान, अंशिका, आकृति एवं वैष्णवी द्वारा गाए कृष्ण भजन से हुई। कक्षा नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा राधा-कृष्ण के गीतों पर दी नृत्य प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों की इस प्रस्तुति में विद्यालय प्रांगण को कृष्णमय कर दिया।
कार्यक्रमों की कड़ी में ममता पुंडीर ने बच्चों को जन्मोत्सव मनाने की कहानी को बताया। कार्यक्रम श्रृंखला में कक्षा 1 और 2 के लिए बांसुरी बनाओ, कक्षा 3 से 5 के लिए बांसुरी सज्जा व कक्षा 9 और 11 के लिए मुकुट सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिताओं में विजेता रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्या मानसी सिंघल ने कृष्ण जन्मोत्सव के बारे में बताते हुए कहा कि परंपरा से टूटकर कभी भी विकास नहीं होता। इस परंपरा से स्टूडेंट्स को जोड़ने के लिए जरूरी है कि उन्हें सामाजिक कार्यक्रमों के साथ जोड़ा जाए ताकि वह उसे समझें और आगे बढ़ने का प्रयास करें। स्कूल निदेशक अनघ सिंघल ने सभी को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हुए प्रतिभाग करने वाले बच्चों की सराहना करते हुए उनकी प्रस्तुति के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल मैनेजर अशोक सिंघल ने सभी को कृष्ण जन्मोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम करने से विद्यार्थी जीवन को अपनी पौराणिक परम्पराओं से जुड़े रहने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में संपन्न कराने में दिव्या शर्मा, प्रवीण कुमार,ममता पुंडीर, राखी पाल, मोनिका त्यागी, प्राची त्यागी, इशिका, पायल कौशिक, रितु, शिखा ठाकुर आदि का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भेल नगर प्रशासक ने 20 वर्ष पुराना अवैध कब्जा कराया मुक्त

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल स्थित सेक्टर 1 मार्केट से कामन एरिया पर 20 साल से चला आ रहा अवैध कब्जा नगर प्रशासक संजय पंवार ने सख्ती दिखाते हुए अपनी जमीन को कब्जा मुक्त कराया । बताते चलें कि एक आरटीआई एक्टिविस्ट सुब्रत पटेल ने भेल सेक्टर 1 मार्केट भवन की सिड़ियों के नीचे खाली पड़े स्थान

नीट पेपर लीक व डीजल पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी के विरोध में यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। युवा कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अंकुर सैनी व जिला उपाध्यक्ष ग्रामीण गौरव चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने नीट पेपर लीक व डीजल पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी को लेकर देवपुरा चौक पर विरोध प्रदर्शन कर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी की बर्खास्तगी की

मेयर किरण जैसल ने किया गलियों के पुनर्निर्माण कार्य का उद्घाटन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल एवं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के प्रतिनिधि मुकेश कौशिक ने रामनगर में 2 गलियों के पुनर्निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। मेयर किरण जैसल ने कहा कि हरिद्वार नगर निगम को प्रदेश का आदर्श नगर निगम बनाना उनका लक्ष्य है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सभी वार्डो में विकास

जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ़ उत्तराखंड हरिद्वार इकाई का शपथ ग्रहण एवं संगोष्ठी आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुख्य विकास अधिकारी डा.ललित नारायण मिश्र ने कहा कि सामाजिक विकास मे मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। वर्तमान मे एआई का दौर है। ऐसे में पत्रकारों की भूमिका बहुत अहम् हो गयी है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में सिर्फ दो मिनट में ही कुछ भी प्रचारित हो जाता है। इसलिए अति

खतौली में पालिका ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, वसूला जुर्माना

मुजफ्फरनगर/खतौली (रिपोर्टर)। नगर पालिका परिषद खतौली द्वारा नगर के मुख्य बाजारों में लगातार तेजी से बढ़ते अतिक्रमण पर अंकुश लगाने की दिशा में शुरू कवायदों के बीच अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नगर पालिका के अधिकारी के अलावा अतिक्रमण हटाओ अभियान में भारी पुलिस बल के साथ खतौली तहसीलदार भी मौजूद रहे। शुक्रवार को नगर पालिका

श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर बुढाना में लगभग 106 वर्ष पुराने ताम्रपत्र संग्रहित व संरक्षित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन एवं सीडीओ कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के मार्गदर्शन में शुक्रवार समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर बुढाना के पदाधिकारियों को “ज्ञान भारतम मिशन” के विषय मे अवगत कराया गया एवं श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में संरक्षित एवं संग्रहित ताम्रपत्र संवत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal