नगरपालिका के दशकों से कब्जा किए बाहरी की तलाश में सत्यापन शुरू

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् ने अब अपनी संपत्तियों की भी सुध लेनी शुरू की है। इसमें पालिका के अधीन बने क्वार्टरों में किराया निर्धारण और उनमें पालिका कर्मचारियों या उनके परिजनों के अलावा बाहरी लोगों के काबिज होने की शिकायतों का संज्ञान लेने के बाद नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के निर्देशन में टैक्स विभाग ने भौतिक सत्यापन शुरू कराया है। एक एक क्वार्टर में निवास करने वाले परिवार का रिकार्ड जुटाया जायेगा और इसके बाद बाहरी लोगों पर पालिका अधिनियम के तहत बाजारी आधार पर किराया तय करते हुए वसूलने की तैयारी है, ताकि पालिका की आय में इजाफा किया जाये। इस दौरान अवैध रूप से निवास करने वाले परिवारों के कब्जे से क्वार्टर खाली कराने की भी तैयारी है। पहले चरण में कम्पनी बाग में बने क्वार्टरों का भौतिक सत्यापन शुरू कराया गया है। इसके बाद सभी क्वार्टरों का निरीक्षण कराने का प्लान तैयार कर लिया गया है।

बता दें कि नगरपालिका परिषद् के अधीन शहरी क्षेत्र में सात स्थानों पर लगभग 150 क्वार्टर है। इनमें पालिका के अधिकारी और कर्मचारियों के अलावा उनके परिजन और रिटायर्ड कर्मचारी रह रहे हैं। जो पालिका अधिनियम के अन्तर्गत कर्मचारियों पर तय किराया पालिका को चुका रहे हैं। पालिका प्रशासन को कई बार शिकायत मिली है कि कुछ क्वार्टर में बाहरी लोगों का भी अवैध कब्जा है और उनके द्वारा भी कर्मचारियों के लिए तय किराया ही दिया जा रहा है। इसके लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने टैक्स विभाग को जांच करने के निर्देश जारी किये थे। इस पर कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार ने जांच शुरू करा दी है। उन्होंने बताया कि नगरपालिका परिषद् के अधीन टाउनहाल परिसर, कम्पनी बाग परिसर में, कम्पनी बाग के पीछे, सरवट फाटक, मीनाक्षी चौक पड़ाव, रामपुरी और रुड़की चुंगी के पास पालिका के करीब 150 क्वार्टर बने हुए हैं, जिनमें पालिका के अधिकारी, कर्मचारी, रिटायर्ड कर्मचारी या उनके परिवार रह रहे हैं। शिकायत मिली है कि इनमें कुछ बाहरी लोगों के द्वारा भी अवैध रूप से कब्जा करते हुए निवास किया जा रहा है। इससे पालिका की संपत्ति पर कब्जा तो हो ही रहा है, साथ ही पालिका को राजस्व की भी हानि हो रही है। क्योंकि बाहरी लोगों के द्वारा बाजारी रेट पर किराया नहीं दिया जा रहा है। इसके लिए जांच शुरू कराई गयी है। बताया कि पहले चरण में कम्पनी बाग में बने 25 क्वार्टरों का भौतिक सत्यापन करने के लिए राजस्व निरीक्षक पारूल यादव को निर्देश दिये गये हैं। उनको बिन्दूवार तीन दिन में रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। इसके बाद सभी स्थानों पर बने क्वार्टरों का राजस्व निरीक्षकों के माध्यम से भौतिक सत्यापन कराकर रिकार्ड दुरुस्त किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जहां पर अवैध कब्जा है, उसको खाली कराया जायेगा और यदि बाहरी लोग क्वार्टरों में वैध रूप से रह रहे हैं तो उन पर बाजारी रेट के अनुसार किराया निर्धारण करते हुए वसूलने की तैयारी की जायेगी। इससे पालिका की आय में भी बढोतरी होगी और पालिका की संपत्ति से अवैध कब्जे भी हटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal