कच्ची सड़क से रिश्वत लेता विद्युत कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार

Share :

मुजफ्फरनगर। विद्युत विभाग में रिश्वत का दौर गहराया हुआ है। बिना रिश्वत के कोई भी काम नहीं हो पा रहा है। ऐसे ही एक मामले में सहारनपुर से आई एंटी करप्शन विभाग की टीम ने जाल बिछाकर एक रिश्वतखोर विद्युत कर्मचारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम के अधिकारी उसको लेकर थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद अपने साथ ले गये। मामले के बाद विद्युत विभाग में हलचल मची नजर आई।

शुक्रवार को विद्युत कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किये जाने की खबर से सनसनी फैल गई। शहर के न्यू रूड़की रोड बिजली घर पर तैनात टीजी-2 मनीष गुप्ता के कार्य व्यवहार को लेकर लोगों में काफी शिकायत बनी थी। आरोप है कि छोटे छोटे काम के लिए भी मनीष गुप्ता रिश्वत मांगता है। इसी को लेकर क्षेत्र के लोग काफी परेशान रहते थे। इसी मामले में एंटीर करप्शन को भी शिकायत की गई थी। पीड़ित ने उस पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया तो एंटी करप्शन सहारनपुर की टीम ने जांच पड़ताल के बार आरोपी विद्युत कर्मचारी मनीष गुप्ता को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल फैलाया था। शुक्रवार को टीम पीड़ित के साथ यहां पहुंची और रिश्वत का पैसा देने के लिए मनीष गुप्ता को कच्ची सड़क स्थित पेड़ वाली गली में बुलाया गया। यहां पर पीड़ित ने जैसे ही विद्युत कर्मचारी मनीष गुप्ता को रिश्वत का पैसा दिया, तभी टीम के लोगों ने उसको रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से टीम के अधिकारियों ने रिश्वत में दिये पांच हजार रुपये भी बरामद कर लिये। जो निशानी बनाकर टीम ने पीड़ित को दिये थे। इसके बाद टीम के अधिकारी आरोपी विद्युत कर्मचारी को लेकर सिविल लाइन थाने आ गये। विद्युत विभाग के चीफ इंजीनियर पवन अग्रवाल का कहना है कि उनको जानकारी मिली है कि न्यू रुड़की रोड बिजली घर पर तैनात टीजी-2 मनीष गुप्ता नामक कर्मचारी ने रिश्वत मांगी थी, जिसको लेकर सहारनपुर से आई एंटी करप्शन की टीम ने पीड़ित से रिश्वत लेते हुए उसको रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस मामले में उन्होंने एक्सईन टाउनहाल से रिपोर्ट मांगी है। मामले में आरोपी कर्मचारी के खिलाफ वो विभागीय जांच कराकर कार्यवाही करेंगे। उन्होंने कहा कि जो भी कर्मचारी या अधिकारी गलत आचरण करेगा तो उसके खिलाफ किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal