प्रेम प्रसंग के चलते अलमासपुर में युवक ने गोली मारकर किया सुसाइड

Share :

मुजफ्फरनगर। शहर के नई मंडी क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक का गोली लगा शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया तो पुलिस की जांच में यह प्रकरण प्रथम दृष्टया आत्महत्या का सामना आया है। कहा जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने अपनी जान दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था।

नई मंडी थाना क्षेत्र के मौहल्ला अलमासपुर में शुक्रवार को एक युवक का गोली लगा शव मिलने की सूचना से पुलिस में हड़कम्प मच गया। नई मंडी कोतवाली प्रभारी बबलू सिंह वर्मा पुलिस भर्ती परीक्षा की व्यवस्थाओं के बीच ही मौके पर पहुंचे और परिवार के लोगों से जानकारी ली। इस मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की तो पुलिस ने बताया कि युवक ने खुद ही गोली मारकर आत्महत्या की है। सीओ नई मंडी रूपाली राव ने घटना को लेकर बताया कि शुक्रवार को थाना क्षेत्र नई मण्डी के अन्तर्गत ग्राम अलमासपुर में कुनाल सिंह नामक एक युवक द्वारा आत्महत्या करने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना पर एसएचओ नई मंडी के साथ वो स्वयं मय पुलिस बल मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। फोरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य एकत्रित किये जा रहे हैं। पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है। उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जा रही है। वही सूत्रों का कहना है कि युवक का किसी युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी को लेकर उसने तनाव में आकर आत्महत्या की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई