महाशिवरात्रि पर शहर की जनता को साढे चार करोड रुपए की सौगात

Share :

 

मुजफ्फरनगर। केन्द्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान ने महाशिवरात्रि के पर्व के अवसर पर नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के साथ मिलकर शहरवासियों को विकास की सौगात देने का काम किया। उनके द्वारा टाउनहाल में 4.30 करोड़ रुपये की लागत से नगरपालिका परिषद् के द्वारा प्रस्तावित 24 विकास एवं निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया। इसके साथ ही सफाई व्यवस्था के लिए 92 हाथ रेहडा का भी उद्घाटन हुआ। इस दौरान उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार का लाभ शहरवासियों को भरपूर मिल रहा है और बिना भेदभाव के शहर के विकास के लिए जनता के हितों को लेकर हमारी सरकारों और पालिकाध्यक्ष के द्वारा कार्य किया जाना ही जनता का विश्वास भाजपा के प्रति मजबूती के साथ कायम हो रहा है।
नगरपालिका परिषद् के निर्माण विभाग के द्वारा शुक्रवार को टाउनहाल में विकास कार्यों के शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री और स्थानीय संासद डाॅ. संजीव बालियान पहुंचे। नगरपालिका की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप और अधिशासी अधिकारी प्रज्ञा सिंह ने उनका बुके भेंटकर स्वागत किया। इसके पश्चात केन्द्रीय मंत्री डाॅ. संजीव बालियान ने चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के साथ मिलकर शहर में राज्य वित्त, 15वां वित्त आयोग और बोर्ड फंड से 4.30 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित 24 विकास एवं निर्माण कार्यों का फीता काटकर शिलान्यास किया।

 

इस अवसर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान ने कहा कि नगरपालिका मुजफ्फरनगर के द्वारा 4.30 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्य कराने का शिलान्यास किया गया है। समस्याओं का बड़े पैमाने पर समाधान होगा। काफी समय से लोगों की शिकायत मिल रही थी। इसके साथ ही शहर के सौन्दर्यकरण के लिए भी कई कार्य प्रस्तावित किये गये हैं। निश्चिित तौर पर आगामी छह महीनों में शहर में एक अच्छा संदेश जायेगा। उन्होंने कहा कि शहर की जनता ने मीनाक्षी स्वरूप को चुनकर उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। हमारा प्रयास है कि शहर में पालिका के स्तर से सड़कों और सफाई व्यवस्था पर फोकस करते हुए कार्य किया जाये। कार्य को पटरी पर लाने के लिए थोड़ा समय जरूर लगा है, लेकिन हम आशान्वित हैं कि मीनाक्षी स्वरूप के नेतृत्व में शहर विकास के सोपान को छुएगा और सुन्दर तथा स्वच्छ शहर बनाने में हम कामयाब होंगे। उन्होंने लोगों से भी सकारात्मक सोच के साथ पालिका का सहयोग करने की अपील की।
नगरपालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि क्षेत्रों में लोगों की मांग और समस्याओं को देखते हुए प्राथमिकता पर हमने इन कार्यों का चयन किया और बोर्ड स्वीकृति के उपरांत अब यह कार्य धरातल पर लाये जाने की कवायद के तहत शिलान्यास किया गया। उन्होंने बताया कि पालिका बोर्ड सभी के साथ और सभी के विकास के लिए काम कर रहा है। यही कारण है कि शहर के लोगों का विश्वास हम जीतने में सफल रहे हैं। बिना भेदभाव के हमने सभी क्षेत्रों के विकास के लिए काम करने का प्रयास किया है और यही नीति आगे भी जारी रहेगी। पूरा शहर हमारा है और हम सभी मिलकर शहर को सुन्दर व स्वच्छ बनाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने सफाई व्यवस्था में सहयोग के लिए लोगों से अपील भी की और साथ भी मांगा है।
ईओ प्रज्ञा सिंह ने बताया कि 4 करोड़ 30 लाख 86 हजार 151 रुपये की लागत से शहर में 24 विकास कार्य प्रस्तावित थे, जिनका आज केन्द्रीय मंत्री और चेयरपर्सन द्वारा शिलान्यास किया गया है। इनको समय से पूर्ण कराये जाने का प्रयास किया जायेगा ताकि शहर के लोगों को समय से लाभ मिल सके। इनमें वार्ड संख्या 05 कूकड़ा में 33.67 लाख की लागत से एक एमआरएफ सेंटर, वार्ड 28 के अन्तर्गत शामली रोड पर 6.22 लाख रुपये की लागत से स्वागत गेट का निर्माण, 6.88 लाख रुपये की लागत से शहर के एंट्री प्वाइंट वहलना चैक पर ‘स्वागतम गुड की नगरी मुजफ्फरनगर’ एलईडी बोर्ड का निर्माण होगा। इसके अलावा 03 नाला निर्माण, 08 सीसी और 04 बीसी तथा 06 डेन्स हाॅट मिक्स सड़कों का निर्माण कार्य कराया जायेगा। ईओ ने बताया कि इसके साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सफाई कर्मचारियों को 92 हाथ रेहडा का उद्घाटन किया।
शिलान्यास समारोह में मुख्य रूप से सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, पूजा पाल, रजत धीमान, हनी पाल, अमित पटपटिया, नवनीत कुमार, अर्जुन कुमार, योगेश मित्तल, हिमांशु कौशिक, शौकत अंसारी, सभासद पति सलेक चंद, शोभित गुप्ता, कपिल पाल, ललित कुमार, भाजपा नेता रूपेन्द्र सैनी, पवन अरोरा के अलावा एई निर्माण अखंड प्रताप सिंह, जेई कपिल कुमार, चीफ सेनेट्री इंस्पेक्टर योगेश कुमार, कार्यालय अधीक्षक ओमवीर सिंह, निर्माण लिपिक मैनपाल सिंह, निपुण कन्नौजिया और अशोक ढींगरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई