पंजाब नेशनल बैंक के अफसरों की दोपहर बाद हड़ताल खत्म

Share :

मुजफ्फरनगर। अपने उच्चाधिकारी की उपेक्षा व दुर्व्यवहार को लेकर दो दिनों से चल रही पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारी-कर्मियों की हड़ताल जिम्मेदार अधिकारी के खेद प्रकट करने के बाद सहमति बन जाने पर खत्म हो गई, इसके बाद दोपहर करीब एक बजे के बाद से दोनों जनपदों की सभी ब्रांच खुलनी शुरू हो गई। बैंक की हड़ताल समाप्त होने के बाद फिर से काम पटरी पर लौट आया और लोगों ने राहत की सांस ली।
पंजाब नेशनल बैंक के जोनल मैनेजर बलबीर सिंह द्वारा कथित रूप से सर्किल आॅफिस में तैनात चीफ मैनेजर जिमी टिर्की व कोर्ट रोड शाखा प्रबंधक इन्द्रजीत सिंह के साथ अभद्र व्यवहार से आहत पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारी और कर्मचारी बुधवार से कामबंद हड़ताल पर चले गए थे। इसके साथ ही सर्किल आॅफिस में धरना शुरू कर दिया था, जिसके चलते मुजफ्फरनगर शामली की पीएनबी की सभी 83 ब्रांच बंद थी। बीती देर रात्रि में जोनल मैनेजर बलबीर सिंह मुजफ्फरनगर आए और कई घंटे उनकी यूनियन नेताओं से बात हुई पर कई मामले अनसुलझे रह गए थे, जिनका निस्तारण न हो पाने के कारण गुरूवार की सुबह पीएनबी शाखाओं में अधिकारी-कर्मचारी काम पर ही नहीं लौटे। ऐसे में गुरूवार को शुरू हुई दूसरे दौर की वार्ता के बाद समझौता हो गया, जिसके बाद पीएनबी अफसरों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली और ब्रांच खुलनी शुरू हो गई।
पंजाब नेशनल बैंक आॅफिसर्स यूनियन के सह महासचिव गौरव किशोर ने बताया कि बैंक शीर्ष प्रबंधन ने अब जनरल मैनेजर के खिलाफ भी जांच शुरू कर दी है, वहीं यूनियन ने दोपहर बाद अपनी हड़ताल वापस ले ली है। इसके कारण लंच के बाद बैंकों की शाखाओं में फिर कामकाज शुरू कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पहचान छिपाकर महिला का धर्मांतरण कराने वाले अशफ़ाक की तलाश शुरू, घर पर लटका ताला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद के कस्बा मोरना में हाल ही में लव जिहाद व धर्मान्तरण का मामला क्षेत्र में चर्चाओं का केन्द्र बना है। मामले में धार्मिक पहचान छिपाकर हिन्दू विधवा का धर्मान्तरण सहित दुष्कर्म व तीस लाख की बड़ी रकम हड़पने के अरोपी अशफ़ाक सलमानी उर्फ राजू बालियान की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रयास

व्यापारियों के साथ पुलिस प्रशासन ने किया विचार मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पुलिस अधीक्षक अपराध व नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी आयोजित कर उन्हें इस दौरान सुरक्षा सम्बन्धित सुझावों का आदान-प्रदान करने के साथ साइबर अपराध पर जागरूक कर विभिन् हेल्पलाइनों की जानकारी दी। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध ने व्यापारियों से सुझाव

एसएसपी ने 3 पीड़ित महिलाओं को पुनर्वास एवं सुरक्षा सम्मान के तौर पर किए चेक प्रदान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मिशन शक्ति अभियान के तहत तीन पीडिताओं को एसएसपी के निर्देशन में एसपी क्राइम द्वारा की गई कार्रवाई एवं लिखापढी के तहत तीन-तीन लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गयी। एसएसपी ने पुलिस कार्यालय पर पीडिताओं को सहायता राशि के चैक वितरित किए। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,

सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र के साथ फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र हाथ में लिए हुए फोटो वायरल करने वाले युवक को जनपद के थाना जानसठ की पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा व जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार जनपद के थाना जानसठ क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा

स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का महत्वपूर्ण आधार है योग-आशु चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय 21 जून योग दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दयानंद स्टेडियम में स्थानीय लोगों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर आशु चौधरी ने कहा कि नियमित योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का महत्वपूर्ण आधार है। सभी को योग को दैनिक दिनचर्या का

नशा तस्करी में फरार चल रहे रावण को पुलिस ने दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नशा तस्करी के मामले में फरार चल रहे रावण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ सिडकुल व रानीपुर कोतवाली में मादक पदार्थ तस्करी के आधा दर्जन मुकद्मे दर्ज हैं। आॅपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने मादक पदार्थो की तस्करी में संलिप्त आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal