जरूरतमंद छात्राओं की मददगार बना इंजीनियर्स क्लब

Share :

 

मुजफ्फरनगर। “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान के अंतर्गत आज जैन कन्या इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय पर्व आयोजन समिति, उ० प्र० के तत्वावधान में इंजीनियर्स क्लब के सहयोग से गरीब और जरूरतमंद छात्राओं की शिक्षा को सशक्त करने व उनकी पुस्तकों व फीस में सहायता करने के उद्देश्य से इं० एच एन सिंह, मुख्य अभियन्ता, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उत्तर प्रदेश की प्रेरणा व क्लब सचिव इं० बसन्त कुमार गोयल के प्रयासों से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में इ० पवन अग्रवाल, मुख्य अभियंता, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, मुज़फ्फरनगर जोन, विशिष्ट अतिथि के रूप में इं० आशीष गुप्ता, अधिशासी अभियंता विद्युत उत्पादन निगम मुजफ्फरनगर, मनीषा गोयल आदि की गरिमामय उपस्थिति में छात्राओं को उनकी फीस की प्रतिपूर्ति तथा उन कक्षाओं हेतु समस्त कोर्स की पुस्तकों का वितरण किया गया ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि इं० पवन अग्रवाल, इं० बसन्त कुमार गोयल, इं० आशीष गुप्ता तथा मनीषा गोयल द्वारा छात्राओं को भविष्य तथा शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए सुंदर संबोधन दियाअंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ० कंचन प्रभा शुक्ला द्वारा मुख्य अतिथि तथा समस्त अतिथियों को निर्धन और जरूरतमंद छात्राओं को फीस तथा पुस्तक के उपलब्ध कराने के इस महत्व सहयोगी कार्य के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय की शिक्षिकाओं किरण रानी, मिथिलेश अग्रवाल, राखी कौशिक आदि का प्रसंशनीय सहयोग रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चरथावल से सपा ने भरी 2027 चुनाव की हुंकार, किसानों-बेरोजगारों के मुद्दों पर भाजपा को घेरा

चरथावल/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) अभियान के तहत मुजफ्फरनगर जनपद की चरथावल विधानसभा के कस्बा चरथावल स्थित एक निजी बैंक्वेट हॉल में PDA पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक के समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम

योग दिवस पर नौसेना को मिलेंगे तीन स्वदेशी युद्धपोत, पीएम करेंगे तीन पोतों का लोकार्पण

नई दिल्ली (एजेंसी)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट पर आयोजित समारोह में भारतीय नौसेना के तीन अत्याधुनिक स्वदेशी पोतों—आईएनएस दूनागिरी, आईएनएस संशोधक और आईएनएस अग्रय—को औपचारिक रूप से नौसेना में शामिल करेंगे। इन तीनों पोतों को नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने डिजाइन किया है,

सोमवती अमावस्या पर फैली गंदगी को साफ करने के लिए प्रशासन ने पंतद्वीप मैदान में चलाया विशेष सफाई अभियान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवती अमावस्या स्नान पर हरिद्वार में बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं द्वारा छोड़ी गंदगी को साफ करने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में पंतद्वीप मैदान एवं उनके आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान रविवार 21 जून को भी जारी रहेगा। स्वच्छता अभियान की संयोजक

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में “योग महोत्सव-2026” का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज, मुजफ्फरनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में “योग महोत्सव-2026” का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Ageing (स्वस्थ वृद्धावस्था हेतु योग)” रही, जिसके अनुरूप योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का

बच्चा चोरी के मामलों के खुलासे पर एसएसपी ने थपथपाई मातहतों की पीठ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय में आयोजित क्राईम मीटिंग में एसएसपी ने मई माह में जनपद में घटित आपराधिक घटनाओं एवं उनके खुलासे की समीक्षा की। क्राईम मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने बच्चा चोरी के तीन बड़े मामलों के खुलासे पर मातहतों की पीठ थपथपाई और सोमवती अमावस्या स्नान सकुशल

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर किया योग अभ्यास शिविर का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर निरामया योगम् रिसर्च फाउण्डेशन एवं इंडियन रेडक्रास के संयुक्त तत्वाधान व आयुष विभाग के निर्देशन में अवधूत मंडल आश्रम में योग अभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। । योग शिविर का शुभारंभ महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद महाराज, इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन डा.नरेश चौधरी एवं निरामया योगम्

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal