विज्ञापन एजेंसी संचालकों पर पालिका प्रशासन का चला चाबुक, मचा हड़कंप

Share :

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका प्रशासन ने नगरीय क्षेत्र में कुकुरमुत्तों की तरह फैले अवैध होर्डिंग्स और यूनिपोल को हटाने के लिए 20 विज्ञापन एजेंसियों को अंतिम नोटिस जारी किया है। पालिका के कर अधीक्षण ने अंतिम  नोटिस जारी करते हुए इन विज्ञापन एजेंसी को दो दिन के अंदर होर्डिंग्स और यूनिपोल हटाने के निर्देश दिए है। अवैध होर्डिंग्स और यूनिपोल नगर पालिका के लिए सिर  दर्द बने हुए है। पालिका क्षेत्र में बीते 30 अप्रैल के बाद से शहर में लगे सभी होर्डिंग्स और यूनिपोल अवैध हो गए है। हालांकि इन विज्ञापन एजेंसी के साथ पालिका में अधिकारी कर्मचारी गठजोड़ के साथ नगर पालिका इन अभी तक नहीं हटा पायी है।
नगर पालिका परिषद ने नोटिस निर्गत करते हुए सूचित किया गया था कि नगरीय क्षेत्र में लगे विज्ञापन पट जैसे होर्डिंग, युनीपोल, एल पोल,  आईएचपी आदि की अनुमति वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु प्रदान की गई थी, जिसकी स्वीकृति/अनुमति 31 मार्च 2024 को समाप्त हो गई है।  इस हेतु आपकी फर्म को पूर्व में स्वीकृत वज्ञिापन पटो को अपने स्वय के संस्थानो के द्वारा तीन दिन का समय प्रदान करते हुए हटावाये जाने हेतु  आदेशित / निर्देशित किया गया था, किन्तु आपके द्वारा उक्त आदेश/निर्देशो का कोई अनुपालन सुनश्चिति नही किया गया है। आज दिनांक तक भी  नगरीय क्षेत्र में वत्तिीय वर्ष 2023-24 की अनुमति / स्वीकृति समाप्त होने के उपरान्त भी वज्ञिापन पट नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के  सीमान्तर्गत मुख्य चौराहो, शिव चौक, प्रकाश चौक, मीनाक्षी चौक, बच्चन सिंह चौक, सरवट दरवाजा चौक, हनुमान चौक, जिला अस्पताल चौक,  मालवीय चौक इत्यादि प्रतिबन्धित क्षेत्रो व अन्य स्थलो पर अवैध रूप से होर्डग्सिं/युनीपोल, फलैक्स बोर्ड आदि लगे हुए, जिसके सम्बन्ध में  पालिका में अधिशासी अधिकारी महोदया के साथ आपके द्वारा वार्ता करने उपरान्त अधिशासी अधिकारी महोदया द्वारा नगर पालिका सीमा क्षेत्र में  लगे वज्ञिापन पटो का सर्वे कराये जाने हेतु राजस्व निरीक्षकगणो की तैनाती की गई है, जिसपर सम्बन्धित राजस्व निरीक्षकगणो के द्वारा वज्ञिापन  पटो का सर्वे का कार्य किया जा रहा है, सर्वे का कार्य यथा शीघ्र पूर्ण होने के उपरान्त अधिशासी अधिकारी महोदय द्वारा जारी नर्दिेश/आदेश के उ परान्त नियामनुसार कार्यावाही प्रारम्भ कर दी जायेगी। आपके संज्ञान में होगा, कि मुंबई में सोमवार को धूल भरी आंधी के कारण घाटकोपर इलाके  में एक विशालकाय होर्डिंग गिरने से बडा हादसा हो गया, इस घटना के कारण कई लोगो की मृत्यु भी हो चुकी है, इस प्रकार की घटना  मुजफ्फरनगर में न हो इस हेतु आपको सूचित किया जाता है, कि पालिका सीमा क्षेत्र में आपके द्वारा निजी भवन / सरकारी भवन, मार्किट / अन्य  सस्थानो की छतो पर लगाये गये होर्डिंग बोर्ड स्ट्रक्चर सहित को आप तत्काल हटवाया। जाना सुनश्चिति करे, जिससे नगर पालिका सीमा क्षेत्र में इस प्रकार की घटना न हो, तथा पालिका की छवि धुमिल होने के साथ-साथ जन हानि से बचा जा सके। इस अन्तिम नोटिस के माध्यम से सूचित किया जाता है, कि आप दो दिवस के भीतर आपकी वज्ञिापन एजेन्सी के द्वारा नगर पालिका  परिषद, मुजफ्फरनगर सीमा क्षेत्र के स्थलो पर लगे होर्डग्सिं / युनीपोल एंव निजी भवन / सरकारी भवन, मार्किट / अन्य सस्थानो की छतो पर लगे  वज्ञिापन पटो एंव फलैक्स बोर्ड स्ट्रक्चर सहित आदि को स्वयं हटवाया जाना सुनश्चिति करे, अन्यथा पालिका को अपने संसाधनो से उक्त लगे  वज्ञिापन पटो को बिना किसी पूर्व सूचना के हटवाये जाने की कार्यवाही प्रारम्भ करने हेतु बाध्य होना पडेगा जिसके लिये आप स्वंय जम्मिेदार होगे।  यदि आपके द्वारा उक्त लगाये गये होर्डिंग बोर्ड स्ट्रक्चर सहित को नही हटवाया जाता है, तो उससे होने वाली जन हानि के लिये आप स्वंय  जम्मिेदार होगे।

नगर पालिका ने विज्ञापन एजेंसियों को जारी किया है नोटिस

1-मैसर्स अग्रवाल एडवरटाइजिंग एजेन्सी जी-23 बेगराजपुर मन्सुरपुर मुजफ्फरनगर।2

-मैसर्स अमर एडवरटाईिंजग एजेनी निवासी 61 बी वकील रोड नई मण्डी मुजफ्फरनगर।

3-मैसर्स ग्लोबल एडवरटाईिंजग एण्ड सक्यिोरिटी सर्विस निवासी 4 जी०एच० पुलिस चौकी ग्राम कुकडा गाँधीनगर मुजफ्फरनगर।

4- मैसर्स भारती एडवरटाईिंजग एण्ड मार्के० कम्पनी निकट दुर्गा मन्दिर सदर बाजार मुजफ्फरनगर।

5-मैसर्स गंगा एडवरटाइजिंग एण्ड कन्ट्रेक्शन कम्पनी 458 रामपुरी मुजफ्फरनगर।

6-मैसर्स इम्पैक्ट आउटडोर 60/869 मिनाक्षरपुरम (अवध विहार) मुजफ्फरनगर।

7-मैसर्स कुमार एडवरटाईजर निवासी 39 प्रथम तल ग्रेन चैम्बर मार्किट बालाजी मन्दिर रोड नई मण्डी मुजफ्फरनगर।

8-श्री मनीष गर्ग पुत्र स्व० श्री मामचन्द गर्ग निवासी 36 अबुपुरा पूर्वी मुजफ्फरनगर।

9- मैसर्स एम०पी०एस० मिडिया कमीनुकेशन निवासी आर/228 आदर्श कालौनी टॉवर वाली गली मुजफ्फरनगर।

10- मैसर्स निराली एडवरटाईिंजग 632/1 संजय मार्ग भोपा रोड मुजफ्फरनगर।

11-मैसर्स राही एडवरटाइजिंग एण्ड मार्के० निवासी 102 हाजीपुरा सरवट मुजफ्फरनगर।

12-मैसर्स आर० बी० मार्के० एण्ड पब्लिसिटी निवासी 622 जवाहर कालौनी निकट देवी मन्दिर बाला जी रोड नई मण्डी

मुजफ्फरनगर।

13-मैसर्स रेशू एडवरटाईिंजग कम्पनी रेशू विहार सरकूलर रोड मुजफ्फरनगर।

14-मैसर्स सलौनी मीडिया वैन्चर्स प्रा० लि० नियर जैन मन्दिर वहलना मेरठ रोड मुजफ्फरनगर।

15-मैसर्स सम्राट एडवरटाईिजग निवासी 456 रामपुरी मुजफ्फरनगर।

16-मैसर्स श्री सद्वि विनायक एडवरटाईिंजग निवासी 625 कुकडा रोड पटेलनगर नई मण्डी मुजफ्फरनगर।

17-मैसर्स सुरेन्द्र आर्ट निवासी 203 गॉधी कालौनी मुजफ्फरनगर।

18-मैसर्स तुंगनाथ एडवरटाईिंजग निवासी मुजफ्फरनगर।

19-मैसर्स सिंह एडवरटाईिंजग एजेन्सी 18 बी कतार सिंह मार्किट नई मण्डी मुजफ्फरनगर।

20-मैसर्स जे०पी० मिडिया पटेलनगर नई मण्डी मुजफ्फरनगर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को स्वाध्याय मंडल कार्यक्रम राष्ट्रीय सभागार हाल सिविल बार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता शलभ बंसल ने कार्यक्रम के विषय *घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005* के विषय में विस्तार से चर्चा की और

जनपद के 47 ग्राम प्रधानों और सचिवों पर लटकी कार्रवाई की तलवार, नोटिस जारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला पंचायत राज अधिकारी ने जनपद के 47 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान और सचिवों को रिकवरी नोटिस जारी किए हैं। इन ग्राम पंचायतों पर कुल 4.77 करोड़ रुपये की रिकवरी नोटिस जारी हुए हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 में ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों को लेकर उक्त रिकवरी निकली है। ग्राम पंचायतों

मई दिवस पर असंगठित मजदूरों के साथ हीटवेव पर जागरुकता अभियान आरम्भ

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर खेतिहर मजदूर यूनियन मुज़फ्फरनगर के तत्वावधान एवं एक्शन एड एसोसिएशन, लखनऊ के सहयोग से बघरा ब्लॉक में असंगठित क्षेत्र के “मजदूरों पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव” विषय पर एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में निर्माण श्रमिकों, कृषि मजदूरों, मनरेगा कामगारों एवं दिहाड़ी मजदूरों ने

भीषण गर्मी में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति पर जताई चिंता

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस नेता सुनील अरोड़ा ने भीषण गर्मी के मौसम में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते सरकार से राहत देने की मांग की है। सुनील अरोड़ा ने कहा कि भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति दिन-प्रतिदिन चिंताजनक होती जा

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने का गरीब मजदूर वर्ग पर होगा असर-महंत शुभम गिरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाए जाने की आलोचना करते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कहा है कि सरकार के इस कदम से महंगाई और बढ़ेगी। महंत शुभम गिरी ने कहा कि पूरे देश में रसोई गैस की किल्लत चल रही है। पांच राज्यों में विधान संपन्न

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट बढ़ने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन कर विरोध जताया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लक्ष्य चौहान और प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। दिनों दिन महंगाईं बढ़ती जा रही है। कमर्शियल

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal