डी एस पब्लिक स्कूल ने किया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को नमन

Share :

मुजफ्फरनगर। डीएस पब्लिक स्कूल में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर विद्यालय में उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं, अभिभावकों तथा विद्यार्थियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित करके उनको भावपूर्वक नमन किया। गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सहिष्णुता दिवस के अवसर पर विद्यालय में एक विशेष सभा का आयोजन किया गया जिसमें शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन, स्कूल प्रधानाचार्य
गगन शर्मा सहित कोऑर्डिनेटर संदीप दीक्षित एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं, अभिभावकों तथा विद्यार्थियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को भावपूर्वक नमन करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने सभा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के जीवन तथा देश की आजादी एवं निर्माण में उनके समर्पण के विषय में समझाया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री देश के ऐसे महानायक हैं जिनकी भारत भूमि सदैव ऋणी बनी रहेगी। देश के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर कई समाज सुधार आंदोलनों से महात्मा गांधी ने भारतीय जनमानस को अन्याय तथा अत्याचार के विरुद्ध लड़ने के लिए प्रेरित किया। गांधी जी के आदर्श ,सत्य, अहिंसा ,सदाचार तथा विश्व बंधुत्व आज भी न केवल हमारे लिए बल्कि पूरे विश्व के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। गांधी जी ने देश की आजादी के लिए सत्याग्रह ,अंग्रेजों भारत छोड़ो, दांडी मार्च जैसे आंदोलन चलाकर अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर विवश कर दिया। देश की आजादी के आंदोलनों के साथ-साथ गांधी जी ने समाज में भी व्याप्त कुरीतियों जैसे अस्पृश्यता ,जातिगत भेदभाव अशिक्षा आदि के उन्मूलन के लिए भी देशव्यापी आंदोलन चलाए ‌। उनका शिक्षा दर्शन आज भी सर्वश्रेष्ठ शिक्षा दर्शनों में से माना जाता है। गांधी जी ने आत्मनिर्भर बनाने वाली शिक्षा पद्धति पर जोर दिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि देते हुए स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर श्रीमती संतोष जैन ने कहा कि गांधी जी का मानना था कि मजबूत भारत तभी बन सकता है जब भारत के गांव आत्मनिर्भर तथा विकसित हो। गांधी जी के विचारों से तथा उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर भारत के साथ-साथ कई देशों में अत्याचारों तथा अन्याय के विरुद्ध प्रतिकार के रूप में सफल आंदोलन चलाए गए । आज पूरा विश्व गांधी जयंती को अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सहिष्णुता दिवस के रूप में मना रहा है। जो हमारे लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम में स्कूल कोऑर्डिनेटर संदीप दीक्षित ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए दोनों ही महापुरुषों के जीवन से जुड़े हुए प्रेरक प्रसंग सुनाए। उन्होंने कहा कि अन्याय एवं अत्याचार के प्रतिकार के लिए आज भी गांधीवादी मार्ग श्रेष्ठ मार्ग माना जाता है। उन्होंने इस अवसर पर देश के दूसरे महानायक लाल बहादुर शास्त्री के के आदर्शों तथा विचारों के विषय में भी विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि श्री शास्त्री जी का मानना था कि देश की खुशहाली का रास्ता किसानों के खेतों से होकर जाता है इसलिए उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा दिया। कार्यक्रम में शिक्षिका कविता मदान ने दे दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल जीत का गायन करके राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन करते हुए बापू की महानता का गुणगान किया। शिक्षिका प्रतिभा ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व एवं देश की स्वतंत्रता एवं निर्माण में उनके योगदान के विषय में बताते हुए दोनों महापुरुषों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। कार्यक्रम के अंत में गांधी जी की रामधन रघुपति राघव राजा राम का गायन करते हुए सभी ने बापू एवं शास्त्री के आदर्शों का अनुसरण करते हुए राष्ट्र के प्रति हमेशा समर्पित रहने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई