नगर पालिका की कटी तहसील से रिकवरी, मचा हड़कंप

Share :

मुजफ्फरनगर। एनजीटी द्वारा बीते दिनों 68 लाख रुपए के भारी जुर्माने का सामना करने वाली पालिका के समक्ष अब एक नई मुसीबत ने सिर में दर्द कर दिया है। नगरीय क्षेत्र में सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट न होने के कारण बीते वर्ष प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के द्वारा अधिरोपित 99 लाख रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति की वसूली को पालिका की आरसी जारी कर दी। तहसील सदर से रिकवरी नोटिस पालिका पहुंचने के बाद हड़कंप मचा है।
वर्ष 2011 में सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए पालिका परिषद् ने किदवईनगर में एटूजेड कंपनी के साथ मिलकर प्लांट लगाया था। बाद में प्लांट बंद हो गया, जिससे शहर से निकलने वाले सोलिड वेस्ट को बिना मैनेजमेंट के यहां पर डम्प किया जाने लगा। शिकायत होने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने किदवईनगर प्लांट का टीम बनाकर निरीक्षण कराया और इसमें शिकायत को सही पाने के बाद वर्ष 2020 में नगर पालिका परिषद् को पर्यावरणीय क्षति का दोषी पाते हुए 99 लाख रुपये का दंड अधिरोपित करने के साथ कारण बताओ नोटिस दिया गया था। पालिका की ओर से उस वक्त इस नोटिस पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद बोर्ड ने एनजीटी के नियमों का उल्लंघन करने पर अधिरोपित 99 लाख रुपये की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति के रूप में अर्थदंड वसूलने की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी थी और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लखनऊ के मुख्य पर्यावरण अधिकारी वृत्त 3 द्वारा एक सप्ताह में यह राशि जमा कराने के आदेश पालिका प्रशासन को दिए, लेकिन उक्त राशि जमा कराने या इसके खिलाफ अपील को लेकर कोई कदम नहीं उठाये जाने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 99 लाख रुपये क्षतिपूर्ति अर्थदंड के रूप में वसूल करने के लिए तहसील सदर की ओर से पालिका प्रशासन को इस बीच आरसी नोटिस जारी कर दी।

इन्होंने कहा-
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि आरसी जारी होने की सूचना उन्हें मिली है, मामला बेहद गंभीर है। इन मामलों के निस्तारण में यदि पालिका स्तर से कोई भी लापरवाही हुई है तो संबंधित के खिलाफ हम कार्यवाही करेंगे। उन्होंने कहा कि हम सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट, लीगेसी वेस्ट निस्तारण को प्रयासरत हैं, मामले में कानूनी सलाह लेकर कार्य करेंगे।

सदर तहसीलदार राधेश्याम गौड ने बताया कि बीते दिनों प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से जारी सूचना के तहत नायब तहसीलदार शहर हरेन्द्र कुमार को कार्यवाही के निर्देश दिये थे। शुक्रवार को नायब तहसीलदार ने संग्रह अमीन के साथ पालिका में पहुंचकर आरसी नोटिस रिसीव करा दिया। 15 दिन की समय सीमा के बाद ही अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि उक्त प्रकरण मौजूदा बोर्ड गठन से पूर्व का है। आरसी जारी होने की सूचना उन्हें मिली है। मामले से संबंधित पत्रावली तलब की गई है। जानकारी के बाद अग्रिम कार्यवाही के लिए कदम उठाया जायेगा। चेयरपर्सन को भी अवगत करा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई