मुजफ्फरनगर। त्यौहारी सीजन के बीच आलाधिकारियों के निर्देश पर बाजारों में शुद्ध व स्वास्थ्यप्रद खाद्य, पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के दृष्टिगत जिले में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर जनपद में छापेमारी के बीच सहायक आयुक्त खाद्य अर्चना धीरान के निर्देशन व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिव कुमार मिश्र के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विशेष अभियान चलाकर विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को जब्त किए।
जिला खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग की सहायक आयुक्त अर्चना धीरान ने बताया कि खतौली की मैसर्स मून ट्रेडर्स जैन से साबूत कूट्टू का एक नमूना, मैसर्स सुनील कुमार मनीष कुमार से काजू का एक नमूना, मैसर्स रूया ट्रेडर्स से किशमिश का एक नमूना तथा मैसर्स रामूमल प्रमोद अग्रवाल के प्रतिष्ठान से कुट्टू गिरी का नमूना संग्रहित किया गया। इस प्रकार कुल चार नमूने संग्रहित कर खाद्य प्रयोगशाला को प्रेषित किया गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद कार्यवाही की जाएगी। इस जांच टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी वैभव शर्मा, विशाल चौधरी एवं मनोज कुमार उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश
लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में






