तमाम आरोपों के बीच शुरू हुई टैंडर प्रक्रिया, 8 करोड़ के डले टैंडर

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका की जुलाई माह में संपन्न हुई बोर्ड बैठक में पारित निर्माण कार्यों को शुरू कराने की प्रक्रिया विवादों के घेरे में है। दो सौ से अधिक प्रस्तावित निर्माण कार्यों के लिए टैंडरों में सभासद-ठेकेदारों का गठजोड़ बनाकर पूल होने की चर्चाओं बीच सोमवार में 100 निर्माण कार्यों के टैंडर डाले गए, जबकि शेष कार्यों के टैंडर आज डाले जाने की तैयारी है। इस बीच सोमवार में भी कुछ वार्ड सभासद-ठेकेदार पालिका से डीएम दरबार तक सक्रिय दिखे तो कुछ सभासदों ने चेयरपर्सन को पूल की शिकायत करते हुए टैंडर रुकवाने की मांग की, पर ये प्रयास विफल रहे। चेयरपर्सन ने टैंडरों में किसी तरह के पूल की बात को भ्रम बताते हुए कहा कि अभी सिर्फ टैंडर डल रहे हैं, इनके खुलने पर जांच होगी।
पालिका निर्माण विभाग द्वारा शहरी विकास के लिए सभी 55 वार्डों में प्रस्तावित सड़क व नाली निर्माण कार्यों के टैण्डरों में पूल कराकर बंदरबांट करने के आरोपों के बीच पालिका की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आदेशों पर निर्धारित समय पर 100 निर्माण कार्यों के लिए मांगे टैंडर डलवाने की प्रक्रिया जारी रही। इस दौरान 3 बजे तक ठेकेदारों ने टैंडर डाले गए। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने स्पष्ट कहा कि शहर के विकास के लिए हम पूरी तरह से निष्पक्ष होकर कार्य कर रहे हैं, भ्रष्टाचार के प्रति हमारी नीति जीरो टोलरेंस पर है। निर्माण कार्यों के टैंडरों को लेकर एक भ्रम फैलाया गया, जबकि अभी टैंडर डाले जा रहे हैं, हम भरोसा दिलाते हैं कि एक भी टैंडर नियम विरुद्ध स्वीकार नहीं किया जायेगा। जनता हित सर्वोपरि है और इससे कोई भी समझौता नहीं करेंगे। वहीं निर्माण विभाग के एई अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि शहर के 55 वार्डों में प्रस्तावित 202 निर्माण कार्यों के लिए 2 स्लॉट में टैंडर आमंत्रित किये गये हैं। इनमें 100 निर्माण कार्यों के लिए सोमवार व 102 निर्माण कार्यों के लिए मंगलवार को टैंडर डाले जाने का समय पूर्व निर्धारित है। आज टैंडर डाले गए हैं।उन्होंने बताया कि टैंडर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह 18 अक्टूबर तक मेडिकल अवकाश पर हैं, उनके ल्

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य

बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अभिजीत कुमार पुत्र संजय निवासी बुग्गावाला को नामजद करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दी पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्व.देवीदत्त पंत को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय देवीदत्त पंत के 107वें जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राज्य गठन की अवधाराण को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद

तिरंगा देश और देश के प्रत्येक नागरिक की आन, बान और शान है-शिवा चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पंजनहेड़ी से शाहपुर शीतला खेड़ा तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इस अवसर पर शिवा चौहान ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य संदेश और महत्व सामाजिक एकता व सद्भाव है।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गंगा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापित हुए लाखों लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में श्री गुरुनानक देव घाट पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान ज्ञानी सोहन सिंह के साथ अरदास की गई और मां गंगा में पुष्प

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal