शहीद की मूर्ति के आसपास गंदगी को लेकर डीएम दरबार में दस्तक

Share :

मुजफ्फरनगर। देश की खातिर कश्मीर पुलवामा के जथुरा गांव में हुई आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए मुजफ्फरनगर के लाल प्रशांत शर्मा की मूर्ति जिम्मेदारों की उपेक्षा के चलते आसपास व्याप्त गंदगी से बेहाल है और व्यवस्था पर आंसू बहाने को विवश है। इस क्षेत्र में लंबे समय से शहीद के मूर्ति स्थल के आसपास लगातार कूड़ा डाले जाने की प्रक्रिया जारी है, जिससे शहीद के परिवार के साथ क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
सोमवार को पुलवामा के इस जांबाज की मूर्ति के आसपास डाले जा रहे कूड़े व गंदगी से आहत विजय हिन्दुस्तानी ने डीएम दरबार पहुंच अपना विरोध दर्ज कराने के साथ क्षेत्र में सफाई कराए जाने की मांग की। शामली जिले के भारसी निवासी विजय हिन्दुस्तानी ने जिला प्रशासन से मांग की कि शहीद की मूर्ति के आसपास व्याप्त गंदगी को समाप्त कराने के साथ कूड़ा डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई कराने की मांग उठाई। बता दें, वर्ष 29 अगस्त 2020 को कश्मीर में पुलवामा के जथुरा गांव में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में जवान प्रशांत शर्मा शहीद हो गया था। हालांकि नगर के इस जांबाज ने इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया था। शहीद मूल रूप से बागपत जिले के बिजरौल गांव के निवासी हंै, जिनका फिलहाल शहर के बुढ़ाना मोड स्थित ग्राम खांजापुर में उनका परिवार रहता है। बीते वर्ष काली नदी के पास शहीद प्रशांत शर्मा की मूर्ति सथापित किए जाने के साथ यहां स्मारक बनाया गया था, जहां काफी दिनों से नगर से निकलने वाले कूड़े के अंबार लगे है, जो शहीद का अपमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जनपद न्यायाधीश ने किया राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार पूर्वाह्न जनपद न्यायाधीश बीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अपर जिला जज ज्योत्सना शिवाच, मुख्य न्याय मजिस्ट्रेट कविता अग्रवाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ सत्येंद्र चौधरी, न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिष्का चौधरी, नगर मजिस्ट्रेट महोदय पंकज प्रकार राठौर, सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मिश्रा, जिला

मंत्री दरबार में शिक्षकों ने दी दस्तक, नहीं मिला दो महीने का वेतन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) का एक प्रतिनिधिमंडल डीएवी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के शिक्षकों का दो माह से लंबित वेतन जारी कराने की मांग को लेकर शनिवार को योगी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल से उनके आवास पर मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल को अवगत कराया कि कॉलेज

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने को प्रचार प्रसार के लिए प्रभात रैली का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में संचालित निशुल्क योग साधना केंद्र तथा किशोर बालक एवं बालिका चरित्र निर्माण योग शिविर के बच्चों के द्वारा संयुक्त रूप से 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने हेतु जन जागरण के लिए मुजफ्फरनगर शहर के विभिन्न मार्गो से होकर

रिजर्व पुलिस लाइन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास का रिहर्सल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भव्यता एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाते हुए मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना तथा लोगों को योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित करना है। इसी क्रम में शनिवार

राजेंद्र सैनी हत्याकांड में दो दोषियों को मृत्युदंड की सजा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राजेंद्र सैनी हत्याकांड में 8 साल बाद फैसला आ गया। कोर्ट ने दो दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। अवैध संबंधों के शक में वर्ष 2018 में राजेंद्र सैनी की हत्या की गई थी। हत्या के बाद शव को जलाकर छिपाने की कोशिश की गई थी। एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट-03 ने गजेंद्र

श्रीराम कॉलेज रोड निर्माण में लापरवाह अफसरों को मंत्री ने लगाई फटकार, दिया अल्टीमेटम

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर के अत्यंत महत्वपूर्ण सर्कुलर रोड से श्रीराम कॉलेज मार्ग के निर्माण में हो रही लगातार देरी एवं अधिकारियों की उदासीनता को लेकर नगर विधायक एवं राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए विभागीय अधिकारियों को अंतिम चेतावनी दी। शनिवार को मंत्री कपिल देव अग्रवाल स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal