छह दशक पुराने बकाया किराये में जीएसटी पर पालिका में शुरू हुई रार

Share :

मुजफ्फरनगर। नगर क्षेत्र में बनी पालिका मार्किट की दुकानों के किरायेदार पशोपेश में है। पालिका के किराया विभाग ने दुकानदारों से बकाया वसूली और किराया निर्धारण की कार्यवाही शुरू की है। इस दौरान दुकानदारों पर बकाया किराए पर 18 फीसदी जीएसटी वसूली जा रही है, लेकिन यह जीएसटी साल 1965 से बकाया किराये पर लिये जाने की व्यवस्था से पालिका में नई रार शुरू हो गई है। दुकानदारों ने विरोध करते हुए चेयरपर्सन से शिकायत करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कर निर्धारण अधिकारी को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये हैं। व्यवस्था सुधार नहीं होने और कुछ मामलों में तय किराये में ली गई जीएसटी का समायोजन नहीं करने पर मार्किट दुकानदारों ने आंदोलन की चेतावनी भी दी है। इसको लेकर जल्द बैठक बुलाने की तैयारी हो रही है।
नगरपालिका परिषद् की नगर क्षेत्र में अपनी 17 मार्किट हैं, जिनमें वर्तमान में 509 दुकानदार किरायेदार के रूप में कारोबार चला रहे हैं। इन किरायेदारों पर किराया बढ़ोतरी की ओर बढ़ते हुए पालिका के टैक्स विभाग ने किराया पटल ने जो फार्मूला अपनाया, उसका विरोध हो रहा है। इसमें की गई कई व्यवस्थाओं को दुकानदारों ने गलत बताते हुए उन्हें बदलने की मांग की है। पालिका के शिव मार्किट के दुकानदार और व्यापारी नेता भानु प्रताप अरोरा ने बताया कि नगर पालिका द्वारा पिछले करीब एक सवा साल से पालिका मार्किट के दुकानदारों पर शासनादेश के अनुसार किराया बढ़ोतरी करते हुए बकाया वसूली का काम कर रही है, इसके लिए बकाया पर 18 प्रतिशत जीएसटी लागू करते हुए वसूली हो रही है, पर यह जीएसटी की रकम दुकानदारों से 1965 व 1977 से लागू किए गए आवंटन और बकाया किराया रकम पर तय किया जा रहा है, जबकि 59 साल पूर्व 1965 में जीएसटी तो क्या कोई भी टैक्स लागू नहीं था। 1965 से 2024 तक बकाया किराया रकम तय करते हुए इस पर टोटल रकम पर 18 प्रतिशत जीएसटी लिया जा रहा है। उनका कहना है कि उन्होंने अन्य दुकानदारों के साथ मिलकर इस मामले को चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के समक्ष रखते हुए मांग की थी कि जीएसटी 2017 में लागू हुआ है, इसे तब से लिया जाये, इससे पहले 2017 तक सर्विस टैक्स और वैट लागू किया था, जिसमें 14 प्रतिशत टैक्स लिये जाने का प्रावधान था। ऐसे में जिन प्रकरणों में 1965 से 2024 तक जीएसटी ली गई है, उनमें नये सिरे से संशोधन करते हुए व्यापारी से ज्यादा ली गई रकम का उसके आगामी किराये के रूप में समायोजन किया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने किया नवागत ईओ का स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिपद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के नवांतुग अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को पालिका का कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष में पुष्पगुच्छ (बुके) एवं मिष्ठान आदि देकर अपनी शुभकमानाएं प्रस्तुत की। इस दौरान पालिका के समस्त

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal