सभासद राजीव शर्मा की शिकायत पर मंडल आयुक्त ने लिया संज्ञान

Share :

मुजफ्फरनगर। भाजपा सभासद राजीव शर्मा द्वारा नगर पालिका में फर्जी एफडीआर, ईओ को दी गई गाड़ी समेत 9 बिंदुओं पर की शिकायत को लेकर सहारनपुर मंडलायुö के निर्देश पर प्रशासन ने जांच समिति गठित कर, एक सप्ताह में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम के निर्देश पर टीम में एसडीएम सदर और एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को जांच सौंपते हुए एडीएम प्रशासन ने एक सप्ताह में रिपोर्ट तलब की है।
भाजपा नेता व वार्ड 25 के सभासद राजीव शर्मा ने बीते 26 जुलाई को सहारनपुर मंडलायुक्त हृषिकेश भास्कर यशोद को नगर पालिका से सम्बंधित नौ बिन्दुओं पर शिकायत करते हुए जांच करने की मांग की थी। वार्ड सभासद ने आरोप लगाया था कि पालिका में कुछ अफसरों और कर्मचारियों द्वारा चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को भ्रमित करते हुए गलत कार्य कर उन्हें फंसाने की साजिश की जा रही है। उन्होंने पालिका के कर्मियों पर वित्तीय अनियमितता करने के आरोप लगाकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की थी। वार्ड सभासद की शिकायत पर मंडलायुö ने डीएम को पत्र जारी करते हुए निर्देश दिये थे कि वार्ड सभासद ने शिकायत पत्र में उठाए बिंदुओं व तथ्यों पर गहनता के साथ निष्पक्ष जांच करा, विधिक कार्यवाही बाद रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिये थे। मंडलायुक्त के निर्देश पर अब जिला प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए जांच कमेटी गठित कर दी है। डीएम के निर्देश पर निकाय प्रभारी एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने दो सदस्यीय जांच कमेटी का गठन कर दिया है। एडीएम प्रशासन ने बताया कि सभासद राजीव शर्मा के शिकायती पत्र में दिए तथ्यों की जांच कराने के लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में एसडीएम सदर निकिता शर्मा को जांच सौंपते हुए एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड को टीम में शामिल किया है। उन्होंने बताया कि जांच टीम को निर्देश दिए हैं कि वो मामले में गहनतापूर्वक कार्य करते हुए अभिलेखीय साक्ष्यों के साथ जांच करते हुए जांच आख्या एक सप्ताह में उपलब्ध करायें। एडीएम प्रशासन ने पालिका की अधिशासी अधिकारी को भी निर्देशित किया है कि वो अपने स्तर से प्रकरण से संबंधित सभी अभिलेख जांच समिति को उपलब्ध कराते हुए सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई