नगर में 177 निजी अस्पतालों को पालिका ने भेजा नोटिस

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका अपनी आय बढ़ाने के साथ राजस्व से शहरी विकास को पंख लगाने की पवित्र मंशा के साथ आगे बढ़ रही है। इस दिशा में जिन क्षेत्रों में पालिका का टैक्स विभाग अभी तक टैक्स नहीं वसूल पाया है, ऐसे प्रतिष्ठानों को चिन्हित करते हुए राजस्व बढ़ोतरी के रास्ते खोले हैं। मौजूदा वित्तीय वर्ष में निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा राजस्व प्राप्त करने के लिए पालिका ने इसके लिए शहरी क्षेत्र के 177 निजी अस्पतालों को व्यवसायिक लाइसेंस बनवाने के लिए टैक्स विभाग ने नोटिस जारी करते हुए 15 दिन का समय दिया है। इन अस्पतालों से पालिका से लाइसेंस शुल्क के रूप में 10 वर्षो का बकाया वसूलेगा।
पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की पहल पर पालिका की आय बढ़ोतरी की दिशा में आगे बढ़ी टैक्स विभाग टीम ने शहरी क्षेत्र के इन निजी अस्पतालों को व्यवसायिक लाइसेंस बनवाने के लिए नोटिस जारी किया है। शहर में 177 निजी अस्पतालों की सूची बनाकर इनको 15 दिनों में अपना अपना व्यवसायिक लाइसेंस बनाने के लिए कहा है। हालांकि इसको लेकर कुछ निजी अस्पतालों की ओर से पिछल्ले वर्षो का बकाया मांगे जाने पर ऐतराज जताते हुए गलत बताया जा रहा है, जबकि अधिकांश अस्पतालों ने बकाया जमा कराने को समय मांगा है। टैक्स विभाग ने प्रति वर्ष लाइसेंस फीस 2000 रुपये की दर से तय की है। इन 177 निजी अस्पतालों से पालिका यदि यह 10 वर्ष की बकाया लाइसेंस शुल्क वसूलने में सफल रही तो पालिका को 35.40 लाख रुपये की अतिरिक्त आय होगी।
कर निर्धारण अधिकारी दिनेश यादव ने बताया कि शहरी क्षेत्र में निजी अस्पतालों, आबकारी विभाग की देशी विदेशी मदिरा, बियर व भांग की दुकानों और बड़े शॉपिंग कॉम्प्लैक्स व शोरूम, होटल, रेस्टोरेंट और बैंकट हाल के व्यवसायिक वार्षिक लाइसेंस बनवाने की कार्यवाही शुरू की है। इसके लिए सीएमओ व जिला आबकारी अधिकारी से दुकानों व अस्पतालों की सूची मांगी थी। इसमें सीएमओ कार्यालय से शहरी क्षेत्र में 177 निजी अस्पतालों के संचालन की सूची प्राप्त हुई है। इन्हें नोटिस जारी करते हुए वर्ष 2014 से वार्षिक लाइसेंस बनवाने को कहते हुए दस सालों की लाइसेंस बकाया फीस जमा करने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1998 में निकायों में व्यवसायिक लाइसेंस बनवाने के लिए शासनादेश जारी किया था, जिसमें अस्पतालों को भी शामिल किया गया। इसके बाद आईएमए ने इस आदेश के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर कर दी थी। इस पर वर्ष 2002 में कोर्ट ने स्टे जारी कर दिया। यह स्टे वर्ष 2014 तक जारी रहा था। इसके बाद आईएमए कोर्ट में हार गई और शासनादेश के पक्ष में आदेश आने पर साल 2014 से ही इसको लागू माना गया था। कर निर्धारण अधिकारी दिनेश यादव ने बताया कि निजी अस्पतालों के बाद शहरी क्षेत्र में चल रही शराब और बियर की दुकानों तथा बड़े शोरूम आदि को व्यवसायिक वार्षिक लाइसेंस बनवाने के लिए नोटिस भेजने की तैयारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर मेन ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर मेन द्वारा तीज महोत्सव का शानदार आयोजन लिंक रोड स्थित एक पार्टी हाल में किया गया।इस पूरे रंगारंग कार्यक्रम को वंदना शर्मा जी के नेतृत्व में मीनू गर्ग,सुनीता शाह,बिंदु टंडन जी ने बहुत रंगारंग माला के रूप में पिरोकर सभी प्रतिभागियों के समक्ष रखा तो हॉल में उपस्थित सभी

एम.जी. पब्लिक स्कूल में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया राष्ट्रीय कृमि दिवस अभियान का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एम.जी. पब्लिक स्कूल में शुक्रवार 14 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि दिवस अभियान की शुरुआत स्वास्थ्य और राष्ट्रप्रेम के संदेश के साथ हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने बच्चों को अपने हाथों से एल्बेंडाजोल की टैबलेट

डीएस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। यहां डीएस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकालकर देश के प्रति अपने प्रेम एवं जज्बे का प्रदर्शन किया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा सहित स्कूल कोऑर्डिनेटर संदीप दीक्षित ने किया। तिरंगा यात्रा में विद्यार्थियों के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी

आइडियल किड्स में हर्षोल्लास से मनाया तीज उत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स प्रीपरेटरी स्कूल में तीज का पर्व बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ दो दिन मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने झूला झूलने का आनंद लिया और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। दूसरे

देश विभाजन विभीषिका विश्व की सबसे बड़ी त्रासदी थी-डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” के महत्वपूर्ण अवसर पर सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुण्डीर के निर्देश से “देश विभाजन की विभीषका” विषय पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान एवं प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. दिव्या बख्शी के द्वारा विभाजन की विभीषिका पर आधारित

व्यापारी की आवाज व्यापार मंडल ने सदर बाजार में किया हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान में झंडों का वितरण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सदर बाजार में निशुल्क झंडों का वितरण किया गया जिसका संचालन अक्षित अग्रवाल एवं रमित मित्तल द्वारा किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता द्वारा की गई। मुख्य संयोजक जिला महामंत्री जनार्दन विश्वकर्मा एवं राजेंद्र मोहन शर्मा,अक्षित अग्रवाल ,रमित मित्तल,राजेंद्र प्रसाद गर्ग,विपिन गुप्ता रहे। जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता ने कहा कि आज हम 80 वा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal