मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में पीएम सूर्या घर योजना के अन्तर्गत सोलर रूफटॉप संयत्रों की स्थापना के लिए बुधवार को प्रात:10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत नगरीय वितरण मण्डल निकट नुमाईश ग्राउंड स्टेडियम के पास कैम्पस में एक मेगा कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में घरेलू परिसरों पर रूफटॉप सोलर स्थापित करने को केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सीडी स्थापना के सब्ांंध में विस्तृत जानकारी देने के साथ ही सोलर रूफटॉप स्थापना से संबंधित मीटरिंग एवं बिलिंग से जुड़ी समस्याओं का निदान किया गया। उक्त कैम्प में विद्युत विभाग से मनोज यादव, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत नगरीय वितरण मंडल, बीसी शर्मा अधिशासी अभियन्ता, अनूप सिंह अधिशासी अभियन्ता मौजूद रहे।
मैगा कैंप में जनपद के विभिन्न फर्मो के दस वैण्डर उपस्थित थे। उक्त कैम्प में 150 उपभोक्ताओं द्वारा रूफटॉप सिस्टम लगाये जाने के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। इसके साथ 60 उपभोक्ताओं द्वारा रूफटॉप सोलर लगावाये जाने हेतु रजिस्ट्रेशन कराया। कैंप में मनोज यादव अधीक्षण अभियन्ता ने बताया कि यदि किसी उपभोक्ता द्वारा अपने परिसर पर एक किलोवाट का रूफटॉप सोलर स्थापित कराता है और उसके द्वारा एफसी का उपयोग नहीं किया जाता तो एक माह में औसतन 150 यूनिट बिजली का उत्पादन किया जा सकता है। एक सामान्य परिवार द्वारा किये जाने वाला 1 माह में विद्युत यूनिट का उपयोग, 02 किलोवाट के सोलर पैनल द्वारा आसानी से किया जा सकता है, जिससे उपभोक्ता का बिजली का बिल लगभग शून्य होगा।उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं व आवेदकों से अनुरोध किया कि वें ज्यादा से ज्यादा अपने परिसर पर रूफटॉप सोलर संयत्र लगवाकर सरकार की योजना का लाभ उठायें।

पुरानी पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में 21 अगस्त की तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एनएमओ पीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में आगामी 21 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर






