नहीं बनी बात, तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे तमाम अधिवक्ता

Share :

मुजफ्फरनगर। बीते दिनों गाजियाबाद कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं के साथ हुई मारपीट का विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में कचहरी और तहसीलों में तमाम मामले लटक गए हैं, वहीं रजिस्ट्री, बैनामे व अन्य जरुरी सभी कार्यो के बंद होने से राजस्व की हानि के साथ लोगों को तमाम कार्यो के लिए परेशान होना पड़ रहा है। बुधवार को इसी विरोध के चलते केन्द्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर जिले में अधिवक्ता तीसरे दिन भी कामबंद हड़ताल पर ही रहे। इस बीच कचहरी व तहसील में कामकाज न होने से लोगों को परेशान होना पड़ा।
जिला बार एवं सिविल बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष प्रमोद त्यागी व बिजेंद्र सिंह मलिक के नेतृत्व में बुधवार को तीसरे दिन भी न्यायालय परिसर मुख्य गेट पर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और वकीलों पर हमले के आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही कराने की मांग की। इस दौरान अधिवक्ताओं के धरने को संबोधित करते हुए बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि देश के इतिहास में यह ऐसी पहली घटना है, जिसमें किसी न्यायालय परिसर में न केवल पुलिस पहुंची, अपितु पुलिसकर्मियों ने कोर्ट रूम से बाहर खड़े अधिवक्ताओं के साथ में मारपीट की। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि गाजियाबाद के जिला जज पर अवमानना का केस किया जाए और इस बात की जांच हो। सिविल बार संघ के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि इस संघर्ष में समस्त अधिवक्ता साथ हैं और एकजुट हैं। उन्होंने चेताया कि जब तक गाजियाबाद प्रकरण में वकीलों को न्याय नहीं मिलता, संघर्ष जारी रखेंगे। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग उठाई। इस दौरान जिला बार संघ के महासचिव सुरेंद्र मलिक, अशोक कुशवाहा, अशोक चौहान, अनिल जिंदल, जितेंद्र कुमार, जितेंद्र पाल सिंह, डॉ. मीरा सक्सेना, ओमकार तोमर, प्रवीण खोखर, सौरभ पंवार, आदेश कुमार, अश्वनी शर्मा, राकेश पाल, ललित पंवार समेत अन्य सैंकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बुग्गावाला थाना पुलिस ने कच्ची शराब समेत आरोपी दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बुग्गावाला पुलिस ने कच्ची शराब बनाकर तस्करी करने के मामले में आरोरी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 12 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने की भट्टी, उपकरण व करीब 500 लीटर लाहन बरामद किया गया है। लाहन को मौके पर ही नष्ट कर

समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलती है भाजपा-संजीव चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्वयं सहायता समूह की प्रदेश सह संयोजक नियुक्त की गयी सरिता त्रिपाठी का राष्ट्रीय व्यापार मंडल के शिवालिक नगर स्थित प्रदेश कार्यालय पर आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों की थाप, पुष्पवर्षा और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ता को सम्बोधित करते हुए व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा

बीएचईएल हरिद्वार में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन

हरिद्वार (संतोष कुमार)। दिनों-दिन बढ़ती हुई अस्थि रोग से सम्बंधित समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, बीएचईएल हरिद्वार के चिकित्सा विभाग द्वारा एश‍ियन अस्पताल (फरीदाबाद) के सहयोग से, सेवारत एवं सेवानिवृत कर्मचार‍ियों एवं उनके जीवनसाथियों के लिए, बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) जांच शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य च‍िकित्सालय के अस्थ‍ि रोग विभाग में आयोजित

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के सांसद हरेंद्र मलिक ने किया मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक ने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने पर चर्चा की। बैठक में रेलवे स्टेशन के विस्तार, यात्री सुविधाओं और नई मंडी क्षेत्र को रेलवे स्टेशन

श्री बालाजी धाम मंदिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित अखंड हरिनाम कीर्तन पाठ का विधिवत समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 मई से15 जून तक सीताराम मंदिर में अखंड हरिनाम “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” महामन्त्र जाप का भव्य आयोजन अध्यक्ष हरिशंकर तायल की देखरेख में किया गया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या को इस पूरे एक महीने तक चले आयोजन का

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal