मुजफ्फरनगर। भाकियू की ओर से पेरिस में सम्पन्न पैरालंपिक गेम्स-2024 में 100 और 200 मीटर दौड़ में भारत को दो कांस्य पदक दिलाने वाली भारतीय एथलीट व जिले के गांव हाशमपुर की मूल निवासी प्रीति पाल को सम्मानित करेगी। भाकियू ने पूर्व में हरियाणा की विनेश फोगाट को सम्मानित करने का ऐलान किया था, लेकिन इस बीच विनेश फोगाट के कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद हरियाणा की जुलाना सीट से चुनाव लड़ने के कारण उनका सम्मान समारोह स्थगित कर दिया था।
भाकियू के जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि किसान भवन सिसौली पर हर माह आयोजित होने वाली मासिक पंचायत में इस बार 17 सितम्बर को पेरिस पैरालंपिक में असाधारण प्रदर्शन के बूते दो कांस्य पदक जीतकर देश व मुजफ्फरनगर का नाम बढ़ाने वाली एथलीट प्रीति पाल के साथ आॅल इंडिया पुलिस में 65 किग्रा भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतने वाले जनपद के दतियाना गांव निवासी आयुष कुमार को भी भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत सम्मानित करेंगे।

अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा-धर्मपाल सिंह
हरिद्वार (रिपोर्टर)। ओबीसी समाज बैठक का आयोजन न्यू हरिद्वार स्थित सैन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक एवं संचालन सैन धर्मशाला के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित होकर संघर्ष






